काशी में पीएम: छात्र की कविता सुनकर बोले- मुझे गर्व है इतने प्रतिभाशाली हैं मेरे शहर के बच्चे

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान वे स्कूली बच्चों से मिले। उनके समक्ष एक छात्र ने अपनी कविता की प्रस्तुति दी तो पीएम ने उसे शाबाशी दी। उन्होंने स्कूली बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान अपने संबोधन में पीएम ने काशी के बच्चों की प्रतिभा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों के उद्घाटन के दौरान विद्यार्थियों ने “विकसित भारत” पर सुंदर कविताएं और चित्र प्रस्तुत किए। “काशी के सांसद के रूप में मुझे गर्व है कि मेरे शहर के बच्चे इतने प्रतिभाशाली हैं। मैं चाहता हूं कि इन बच्चों का कवि सम्मेलन काशी में कराया जाए और कुछ बच्चों को पूरे देश में ले जाया जाए।” प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में काशी की भूमिका अग्रणी रहेगी। “हमें काशी की ऊर्जा और गति बनाए रखनी है, ताकि भव्य काशी, समृद्ध काशी का सपना साकार हो सके।”

 

पीएम से मिलकर बच्चों में उत्साह
उधर, पीएम मोदी से मिलने के बाद छात्र- छात्राओं की खुशी का ठिकाना न रहा। सभी अपने-अपने अनुभव साझा करते रहे। पीएम से मिलकर उनके चेहरे पर अलग रौनक दिखी।


Spread the love
और पढ़े  पूर्व सैनिक ने स्कूल में घुसकर 8वीं के दो छात्रों को उल्टा लटकाया, सही जवाब न देने पर दी खौफनाक सजा
  • Related Posts

    2026 होली- ‘प्रहलाद के गांव’ में ‘अग्निपरीक्षा’, धधकते अंगारों से होकर निकले संजू पंडा

    Spread the love

    Spread the loveभक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की लीला गांव फालैन में जीवंत हुई। शुभ मुहूर्त पर संजू पंडा पहली बार होलिका के दहकते अंगारों के बीच सकुशल गुजर गए।…


    Spread the love

    होली पर भयानक हादसा: ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत, मासूम बच्ची सहित 2 की मौत, सात घायल

    Spread the love

    Spread the loveआगरा में बाह-फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार तड़के कार और  ट्रक में सामने से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे…


    Spread the love