यमुनोत्री धाम की यात्रा को सुचारू कर दिया गया। करीब एक माह बाद रास्ते खुलने से श्रद्धालु भी मां यमुना की जयकारें लगाते हुए यमुनोत्री धाम पहुंचे। लगातार बारिश के चलते लंबे समय से मार्ग बाधित थे।
यमुनोत्री हाईवे के कई हिस्सों के बंद थे। फूलचट्टी से लेकर यमुनोत्री धाम तक रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालु मां यमुना के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। विभिन्न प्रांतों से आए भक्तों के चेहरों पर धाम पहुंचने की आस्था और उत्साह साफ झलक रहा था। मौसम की चुनौती के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था डगमगाई नहीं।








