एयरो शो- उत्तराखंड रजत जयंती पर भव्य एयरो शो, 8 राज्यों के 18 ग्लाइडर पायलटों ने आसमान में दिखाए करतब

Spread the love

 

त्तराखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में थानो के सिंधवाल गांव में एक भव्य एयरो शो और पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी स्ट्रेंथ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस रोमांचक आयोजन ने राज्य स्थापना के जश्न को और भी खास बना दिया।

प्रतियोगिता में देश भर से आठ राज्यों के लगभग 18 अनुभवी ग्लाइडर पायलटों ने हिस्सा लिया। आसमान में अपने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले इन जांबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दून के पैराग्लाइडर पायलट गौरव पंवार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, टिहरी के जितेंद्र सिंह ने द्वितीय और भीमताल के भारत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। उन्होंने कहा कि 25 वर्षो में राज्य में शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के क्षेत्र में काफी कार्य हुए हैं।। अटल जी के बनाए राज्य को प्रदेश और राज्य सरकार मिलकर आगे बढ़ा रही है। साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें ग्लाइडरों ने आसमान में करतब दिखाए हैं।

गौरांग राजपाल ने कहा कि प्रतियोगिता में आठ राज्यों के कुल 18 ग्लाइडर पायलटों ने हिस्सा लिया। 1300 मीटर की ऊंचाई से ग्लाइडरों ने करीब 12 मिनट की उड़ान भरकर नीचे मैदान में बने गोले पर लैंडिंग की है। इसमें जो गोले के सबसे करीब उतरा है, उसे प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, वरिष्ठ भाजपा नेता संपूर्ण सिंह रावत, विक्रम नेगी, मनीष यादव, चंद्रप्रकाश तिवाडी, गीतांजलि रावत, ललित जायवाल आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  हरिद्वार- धनौरी पुल के पास सड़क हादसा, वाहन की टक्कर से बाइक सवार की युवक की मौत

पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी स्ट्रेंथ प्रतियोगिता
पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी स्ट्रेंथ प्रतियोगिता एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें पायलट अपने पैराग्लाइडर के साथ सटीकता और नियंत्रण का प्रदर्शन करते हैं, ताकि वह निर्दिष्ट लक्ष्य क्षेत्र में सटीक रूप से उतर सके। इन प्रतियोगिताओं में पायलट हवा में रहते हुए अपनी उड़ान को नियंत्रित करने की क्षमता का परीक्षण करते हैं, जिसमें हवा की गति और दिशा के अनुसार सही लैंडिंग साइट पर उतरना सबसे महत्वपूर्ण होता है।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love

    देहरादून- होली को लेकर दून पुलिस तैयार, एसएसपी की चेतावनी,; हुड़दंग किया तो रात कटेगी हवालात में

    Spread the love

    Spread the love     होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने…


    Spread the love