वेस्ट UP में HC बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता आज करेंगे सांसदों का घेराव, न्यायिक कार्य से विरत

Spread the love

 

श्चिमी उत्तरप्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। इसी को लेकर मेरठ के अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्य से पूरी तरह विरत रहेंगे और अपने-अपने क्षेत्र के सांसदों का घेराव करेंगे। मंगलवार को मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।

 

बैठक में बनी रणनीति, अधिवक्ताओं को दिए निर्देश
मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में हुई बैठक में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर सांसदों के घेराव पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। तय किया गया कि सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे और यदि कोई अधिवक्ता कोर्ट में कार्य करता पाया गया, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

सांसदों के घेराव को लेकर अधिवक्ता एकजुट
बैठक में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी, महामंत्री अमित राणा, वरिष्ठ अधिवक्ता एमपी शर्मा, अजय त्यागी, चौधरी धीर सिंह, कुंवरपाल शर्मा, नरेश दत्त शर्मा, विनोद चौधरी, अमित दीक्षित, आनंद कश्यप सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता संजय शर्मा और संचालन राजेंद्र सिंह ने किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की मांग क्षेत्र की जरूरत है और इसके लिए आंदोलन आगे और तेज किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  ईरान में हो रहे हमले का असर: सोना-चांदी व सूखे मेवों में तेजी, निर्यात कारोबार पर दबाव, कारोबारियों की बढ़ी चिंता
  • Related Posts

    2026 होली- ‘प्रहलाद के गांव’ में ‘अग्निपरीक्षा’, धधकते अंगारों से होकर निकले संजू पंडा

    Spread the love

    Spread the loveभक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की लीला गांव फालैन में जीवंत हुई। शुभ मुहूर्त पर संजू पंडा पहली बार होलिका के दहकते अंगारों के बीच सकुशल गुजर गए।…


    Spread the love

    यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा- डबल डेकर बस और ईको वैन की टक्कर, 6 की मौत और 10 घायल

    Spread the love

    Spread the loveसादाबाद कोतवाली अंतर्गत गांव गढ़ी हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर 3 मार्च तड़के करीब 4 बजे एक निजी डबल डेकर बस ने एक इको कार में पीछे…


    Spread the love