हल्द्वानी- शनिबाजार के बाहर लगीं दुकानों पर चला प्रशासन का डंडा

Spread the love

 

 

 शनिबाजार की आड़ में सड़क पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को अभियान चलाया। प्रशासन और नगर निगम की टीम ने बरेली रोड पर मंडी गेट के सामने से रेलवे फाटक तक लगे फड़-ठेले आदि हटाए। इस दौरान टेबल, बेंच, तख्त समेत तीन ट्रॉली सामान जब्त किया। व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध किया लेकिन उनकी एक नहीं चली।

सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसडीएम राहुल साह और निगम के लेखाधिकारी गणेश भट्ट के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान वहां नाले पर किए अतिक्रमण को भी हटाया गया। इनमें पांच कच्चे कब्जे शामिल हैं।

ठेकेदार को नोटिस देने की तैयारी

नगर निगम ने शनिबाजार लगाने के लिए स्थान निर्धारित किया है। इसके लिए ठेकेदार भी हैं। लोग तय स्थान के बजाय सड़क, खाली प्लॉट पर दुकानें लगा रहे हैं। इससे बाजार वाले दिन रोड पर दिनभर जाम लगता है जिससे शहर आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। शनिवार को टीम के पहुंचते ही कई लोग सामान समेटते नजर आए लेकिन टीम की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। टीम ने बिक्री के लिए रखा सामान तो जब्त नहीं किया लेकिन उनके रखने वाले टेबल आदि कब्जे में ले लिए। निगम के अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर करीब 200 से अधिक फड़-ठेले लगे मिले। मामले में ठेकेदार को नोटिस दिया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- होटल में महिला का यौन शोषण, ऑटो और कार चालक के अलावा मैनेजर को किया गया गिरफ्तार
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love