मोमोज का नशा:- सातवीं के छात्र ने घर से उड़ा दिए 85 लाख के जेवर, चटखारे लेते-लेते लुट गया पूरा खजाना

Spread the love

त्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक किशोर ने मोमोज खाने के चक्कर में अपने ही घर से करीब 85 लाख रुपये के जेवर चोरी कर दिए।

पिता वाराणसी में पुजारी
मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गांव का है। गांव निवासी विमलेश मिश्र, जो वाराणसी में एक मंदिर में पुजारी हैं, ने थाने में दी तहरीर में बताया कि घर में उनके और उनकी बहन के कीमती जेवर रखे थे।

डुमरी चौराहे की मोमोज दुकान से शुरू हुई कहानी
पिता के अनुसार, कक्षा 7 में पढ़ने वाले उनके बेटे को मोमोज खाने की आदत थी। देवरिया-कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर मोमोज की दुकान लगाने वाले तीन युवकों ने धीरे-धीरे किशोर को अपने जाल में फंसा लिया।

धीरे-धीरे घर से बाहर जाता रहा सोना
आरोप है कि मोमोज खिलाने के नाम पर किशोर से घर में रखे जेवर मंगवाए गए। बच्चा अपने पिता और बुआ के गहने चुपचाप निकालकर दुकानदारों को देता रहा और बदले में मोमोज खाता रहा।

रविवार को खुली अलमारी, उड़ गए होश
रविवार को जब विमलेश मिश्र की बहन अपने जेवर मांगने घर पहुंची, तो अलमारी खोलते ही दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अलमारी पूरी तरह खाली थी। शक होने पर जब किशोर से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि वह मोमोज खाने के लिए सारे जेवर डुमरी चौराहे के दुकानदारों को दे चुका है।

थाने पहुंचा पिता, तीन नामजद
देर शाम किशोर के पिता रामपुर कारखाना थाने पहुंचे और तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

और पढ़े  कुख्यात कल्लू: 18 वर्ष की उम्र में बन गया अपराधी, चाचाओं का कत्ल, सीने के पार हुई पुलिस की गोली

पुलिस बोली- जांच जारी
थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Spread the love
  • Related Posts

    BJP नेता ने पड़ोसी के सीने पर तानी पिस्टल, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भेजा जेल

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के शिवपुरी में होली को लेकर पड़ोसी के भांजे से हुए विवाद में भाजपा नेता का बेटा घर से पिता की पिस्टल निकाल लाया।…


    Spread the love

    Fighter Jet: असम के कार्बी आंगलोंग में सुखोई-30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट लापता

    Spread the love

    Spread the loveअसम के कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाके में गुरुवार शाम भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबर लिखे जाने तक पायलट के लापता…


    Spread the love