RTE Admission 2026- बच्चे को प्राइवेट स्कूल में मुफ्त पढ़ाने का मौका, पहले चरण में 16 फरवरी तक करें पंजीकरण

Spread the love

त्तरप्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से वंचित वर्ग के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा दिलाने के लिए शिक्षा विभाग ने आटीई एडमिशन 2026-27 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी की जाएगी।

 

निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इस योजना के तहत नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा 1 में बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।

 

तीन अलग-अलग चरणों में होगी आवेदन प्रक्रिया

  • आरटीई के अंतर्गत पहले चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।
  • इसके बाद दूसरे चरण में 21 फरवरी से 7 मार्च तक आवेदन का अवसर मिलेगा।
  • तीसरे और अंतिम चरण में अभिभावक 12 मार्च से 25 मार्च के बीच आवेदन कर सकेंगे।

लॉटरी सिस्टम से होगा स्कूलों का चयन

आवेदन की समय-सीमा समाप्त होने के बाद बच्चों को स्कूलों का आवंटन पारदर्शी लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।

  • पहले चरण की लॉटरी 18 फरवरी को निकाली जाएगी।
  • दूसरे चरण की लॉटरी 9 मार्च को निकाली जाएगी।
  • तीसरे चरण की लॉटरी 27 मार्च को आयोजित होगी।

लॉटरी के बाद चयनित बच्चों के नामांकन को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी संबंधित निजी स्कूलों को आवश्यक निर्देश जारी करेंगे।

11 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा नामांकन

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लॉटरी में चयनित सभी बच्चों का एडमिशन हर हाल में 11 अप्रैल 2026 तक पूरा किया जाना चाहिए। राज्य के प्रत्येक जिले में स्थित मान्यता प्राप्त निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों को अपनी प्रारंभिक कक्षाओं की कुल सीटों में से न्यूनतम 25 प्रतिशत सीटों पर आरटीई के तहत बच्चों को प्रवेश देना अनिवार्य होगा।

और पढ़े  मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

कक्षावार आयु सीमा तय

आरटीई एडमिशन के लिए बच्चों की न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा पहले से निर्धारित की गई है।

  • नर्सरी के लिए: 3 से 4 वर्ष
  • एलकेजी के लिए: 4 से 5 वर्ष
  • यूकेजी के लिए: 5 से 6 वर्ष
  • कक्षा 1 के लिए: 6 से 7 वर्ष

बच्चों की आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा आवेदन

आरटीई योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभिभावकों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rte25.upsdc.gov.in पर जाना होगा।


Spread the love
  • Related Posts

    अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की दो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वारदात की पूरी तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। एक मिनट छह…


    Spread the love

    प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, इस महीने का बिल आठ प्रतिशत कम आएगा, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिल में सितंबर माह में 7.93 फीसदी की कमी होगी। इस संबंध में पावर कार्पोरेशन ने आदेश जारी कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं…


    Spread the love