दुष्कर्म का प्रयास कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार,खेत में मिला मासूम का शव

दुष्कर्म का प्रयास कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार,खेत में मिला मासूम का शव

छत्तीसगढ़ / आरंग

रिपोर्टर – मेघा तिवारी

मासूम से दुष्कर्म का प्रयास कर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत ग्राम गुदगुदा का मामला है। खेत में बोर के पास 12 वर्षीय एक मासूम लड़की का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मृतिका की षिनाख्तगी कर देखने पर पाया गया कि मृतिका के गले व सिर में चोट का निशान था। ऐसा प्रतीत हो रहा था किसी अज्ञात आरोपी द्वारा मृतिका के सिर में चोट पहुंचाकर व गला दबाकर हत्या कर दी..वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के सब पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में मृतिका के परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि मृतिका के साथ अंतिम बार ग्राम गुदगुदा निवासी अरूण कुर्रे को घटना स्थल के आसपास देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अरूण कुर्रे की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया।

और पढ़े  छत्तीसगढ़- शिकायतकर्ता ही निकली शराब तस्कर, पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाने वाली पिंकी मदिरा के साथ गिरफ्तार
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ का मौसम: रायपुर में हो रही झमाझम बारिश, आसमान में छाये घने काले बादल, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार की सुबह पांच बजे से ही झमाझम बारिश हो रही है। झमाझम बारिश के साथ ही बीच-बीच में सावन की झड़ी की तरह वर्षा…

    छत्तीसगढ़- शिकायतकर्ता ही निकली शराब तस्कर, पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाने वाली पिंकी मदिरा के साथ गिरफ्तार

    कोरबा में अवैध शराब के काले कारोबार पर आबकारी विभाग ने करारा प्रहार किया है। दीपका वृत्त की टीम ने गुरुवार को ग्राम राजकम्मा आवासपारा में बड़ी दबिश देकर 22…