हादसा: आधी रात धमाके से गूंजा मंडियाला, नींद से उठकर भागे लोग..दूर तक दिखा आग का तांडव

Spread the love

 

होशियारपुर में शुक्रवार देर रात होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर एक एलपीजी टैंकर में भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए।

हादसा देर रात करीब दस बजे हुआ। गांव मंडियाला स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट से कुछ दूरी पर जालंधर होशियारपुर हाईवे पर एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई।

मंडियाला के पास प्लांट की ओर जा रहा टैंकर महिंद्रा पिकअप से टकराकर पलटा। पलटने के कारण टैंकर में से तेजी से गैस लीक हुई और देखते ही देखते आसपास के इलाके में फैल गई और उसमें आग लग गई जिसकी चपेट में वहां से गुजर रहे वाहन और आसपास स्थित दुकानें व घर भी आ गए।
लोगों का कहना है कि भीषण आग के चलते आसपास के घरों में रखे कुछ सिलेंडर भी फटे जिससे आग और तेजी से भड़की। हादसे में आसपास की दुकानों और घरों में रहने वाले बड़ी संख्या में लोग झुलस गए।
सिविल अस्पताल होशियारपुर से सभी एंबुलेंस व बड़ी संख्या में निजी एंबुलेंस भी घायलों को लाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायजा लिया।
मंडियालां में एलपीजी टैंकर में हुए ब्लास्ट के बाद गुस्साए हुए लोगों ने सुबह घटनास्थल के पास धरना लगा दिया। धरनाकारियों का कहना था कि वह लंबे समय से वाटरिंग प्लांट को यहां से कहीं दूर शिफ्ट किए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसके चलते ऐसे हादसों  की आशंका हर वक्त बनी रहती है। उनका कहना था कि गैस से लगे टैंकर अक्सर इस सड़क पर दौड़ते हैं जिससे आसपास की आबादी को हमेशा खतरा बना रहता है। उनका आरोप था कि टैंकर चालक प्लांट में टैंकर पार्क ना करके अक्सर सड़क के दोनों और टैंकर पार्क किए रहते हैं जिसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Spread the love
और पढ़े  फाइनेंसर की शर्त- 35 हजार का कर्ज माफ करने के लिए फाइनेंसर ने कहा- हफ्ते में एक रात मेरे साथ बिताओ
  • Related Posts

    फाइनेंसर की शर्त- 35 हजार का कर्ज माफ करने के लिए फाइनेंसर ने कहा- हफ्ते में एक रात मेरे साथ बिताओ

    Spread the love

    Spread the loveसुधार पुलिस ने इलाके बिल्डर, होटेलियर और कोलोनायजर ब्रहमदीप सिंह सिद्धू को संगीन आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धू पर महिला की प्रताड़ना…


    Spread the love

    33.5 डिग्री पारा: सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर, बढ़ने लगी गर्मी, AC-पंखे चालू; छह दिन ऐसा रहेगा मौसम

    Spread the love

    Spread the loveमार्च का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही गर्मी ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप चूभने लगी है। इतना ही नहीं अब…


    Spread the love