आज रक्षाबंधन के दिन पंजाब के 2 जवान शहीद- जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़, 11 माह पहले हुई थी हरमिंदर की शादी

Spread the love

 

क्षाबंधन के दिन पंजाब के दो जवान देश के लिए शहीद हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखल इलाके में आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए। दोनों जवान पंजाब के अलग-अलग जिलों के हैं। इनमें एक फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ का हरमिंदर सिंह और दूसरा खन्ना के समराला का लांस नायक प्रीतपाल सिंह है। रक्षाबंधन के दिन यह पंजाब के लिए दुखद खबर है।

फतेहगढ़ जिले के औद्योगिक शहर मंडी गोबिंदगढ़ से सटे गांव बदीनपुर का हरमिंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह सिख फोर्स ट्रेनिंग रेजिमेंट में तैनात था। इसके अलावा एक खन्ना जिले के समराला हलके के गांव मानुपुर का लांस नायक प्रीतपाल सिंह पुत्र हरबंस सिंह भी देश के लिए कुर्बान हुआ है।

 

जानकारी के अनुसार दोनों जवान जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अलख इलाके जंगल में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। दोनों ही लोकसभा क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब से संबंध रखते हैं। रक्षाबंधन के दिन आई इस दुखद खबर से दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। प्रीतपाल सिंह की शादी को अभी 11 महीने ही हुए थे। उनकी पत्नी रक्षाबंधन पर घर में त्योहार मनाने की उम्मीद कर रही थी। हरमिंदर सिंह की मां और बहनें उनकी सकुशल वापसी का इंतजार कर रही थीं। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।


Spread the love
और पढ़े  पाकिस्तानी तस्कर जीरो लाइन से 20 किलोमीटर तक ड्रोन से पहुंचा रहे हेरोइन, हरकत में आई सुरक्षा एजेंसियां
  • Related Posts

    स्कूलों में बम का खौफ: लुधियाना और बठिंडा में धमकी भरे मेल आए, रेलवे ट्रैक और स्टेशन पर भी हाई अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveमहानगर के पुलिस प्रशासन में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गई जब उन्हें एक साथ सूचना मिली कि लुधियाना के तीन से चार स्कूलों में बम रखा…


    Spread the love

    पाकिस्तानी तस्कर जीरो लाइन से 20 किलोमीटर तक ड्रोन से पहुंचा रहे हेरोइन, हरकत में आई सुरक्षा एजेंसियां

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिये भारतीय तस्करों के घरों तक हेरोइन व असलहा की डिलीवरी पहुंचाकर बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। ड्रोन का…


    Spread the love