Accident: टिहरी- सुमन क्यारी के पास सेब से भरा पिकअप नदी में गिरा, चार लोग थे सवार

Spread the love

 

त्तराखंड में टिहरी जिले के जौनपुर ब्लाक के नैनबाग क्षेत्र में सुमन क्यारी के समीप सेब से भरा एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर यमुना नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नैनबाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। वहीं, एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर विकासनगर के लिए रेफर कर दिया है।

कैंपटी थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। सेब लेकर पिकअप वाहन उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से विकासनगर की तरफ जा रहा था। वाहन सुमन क्यारी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे यमुना नदी किनारे जा गिरा। वाहन में चार लोग सवार थे उन्हें रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की अहम बैठक, 2027 चुनाव और राज्य के प्रमुख मुद्दों पर मंथन
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love