Accident:प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की कार दुर्घटनाग्रस्त, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Spread the love

Accident:प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की कार दुर्घटनाग्रस्त, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कर्नाटक के मैसूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की कार दुर्घटना का शिकार हो गई है। जानकारी के मुताबिक, कार में प्रह्लाद मोदी के साथ उनका एक बेटा और बहू भी थे। तीनों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि दुर्घटना मैसूर तालुक के कड़ाकोला के पास हुई। प्रह्लाद मोदी अपनी मर्सिडीज बेंज कार से बेंगलुरू से बांदीपुर की ओर जा रहे थे। कार में सवार प्रह्लाद मोदी के बेटा, बहू और पोता भी उनके साथ थे।

हादसे में प्रह्लाद मोदी, उनकी बहू और पोते को गंभीर चोटें आईं हैं। बेटे और ड्राइवर मामूली चोट लगी है। मैसूर एसपी सीमा लटकर तत्काल मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत मैसूर के जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि प्रह्लाद मोदी गुजरात फेयरप्राइस शॉप्स एंड कैरोसीन लाइसेंस होल्डर एसोसिएशन के प्रमुख हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रह्लाद मोदी ने कहा था कि गुजरात में मुफ्त वाले आते हैं और चले जाते हैं। उन लोगों को गुजरात की जनता ने बताया है कि गुजरात देने वाला है, लेने वाला नहीं। इसी कारण गुजरात के लोगों ने भाजपा को चुना है। उन्होंने कहा था कि 2024 में भी सत्ता भारतीय जनता पार्टी की ही रहेगी। हमारे मुखिया नरेंद्र भाई ही रहेंगे।


Spread the love
और पढ़े  बंद कमरे से मिली 5 लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार
  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल Election: कोलकाता में तेज आंधी-बारिश में फंसा CM ममता का हेलिकॉप्टर, चुनाव प्रचार से लौट रहीं थीं ममता

    Spread the love

    Spread the love   कोलकाता में तेज आंधी और बारिश के कारण गुरुवार को हवाई यातायात प्रभावित हो गया, जिससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हेलिकॉप्टर को उतरने में दिक्कतों का सामना करना…


    Spread the love

    ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी- कहा- फिर पीछे जाने का मौका नहीं

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान को जल्द गंभीर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *