श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा: सोनमर्ग सुरंग के पास सीआरपीएफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार को सोनमर्ग सुरंग के पास सीआरपीएफ का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार छह सीआरपीएफ जवान घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग सुरंग के निकट वाहन अचानक सड़क से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद टीम ने सभी घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया।
इसके बाद सभी घायलों को आगे के इलाज के लिए गंड स्थित सीआरपीएफ कैंप में भेजा गया। फिलहाल सभी जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित एजेंसियां जांच कर रही हैं।
और पढ़े  जम्मू कश्मीर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग विधायक पीरजादा मोहम्मद का निधन, CM अब्दुल्ला ने जताया शोक
  • Related Posts

    जम्मू कश्मीर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग विधायक पीरजादा मोहम्मद का निधन, CM अब्दुल्ला ने जताया शोक

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को उनके निधन की जानकारी दी।…

    श्रीनगर के शिव मंदिर में 37 साल बाद पूजा-पाठ फिर शुरू, हिंदू-मुस्लिम समुदाय ने मिलकर कराया जीर्णोद्धार

    आतंक के दौर में वीरानी से उजड़े श्रीनगर के फतेह कदल इलाके में ऐतिहासिक शिव मंदिर (दुर्गेश्वरी मंदिर) में 37 साल बाद फिर से मंत्रों, पूजा-अर्चना, शंख और घंटियों की…