ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा-: बछेलीखाल के पास चलती टैक्सी में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे लोग 

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर  बछेलीखाल के पास मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सोनप्रयाग से ऋषिकेश जा रही एक सात सीटर टैक्सी कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही चालक और सभी छह सवारियां वाहन से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

जानकारी के अनुसार, गुप्तकाशी निवासी चालक दोपहर गयारह बजे सवारियों को लेकर सोनप्रयाग से रवाना हुआ था। शाम लगभग पौने छह बजे जब वाहन तीन धारा से आगे बछेलीखाल के पास पहुंचा, तो अचानक इंजन ओवरहीट हो गया। चालक ने महसूस किया कि क्लच और एक्सीलेटर ने काम करना बंद कर दिया है और बोनट से धुआं निकलने लगा है। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी रोकी और सभी यात्रियों को नीचे उतारा। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वाहन के फ्यूल टैंक में ब्लास्ट होने की आशंका को देखते हुए एहतियातन राजमार्ग के दोनों ओर ट्रैफिक रोक दिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग शांत होने के बाद पुलिस ने यातायात बहाल कराया और सभी यात्रियों व चालक को सुरक्षित अन्य वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

और पढ़े  देहरादून: पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को हरी झंडी, 3000 मी. का होगा रनवे, बड़े विमानों की उड़ान का रास्ता साफ
  • Related Posts

    हरिद्वार: आईबी एसपी पर गोली चलाने में संविदा चालक गिरफ्तार, मामूली बातों को लेकर विवाद की बात कबूली

    कनखल कोतवाली क्षेत्र में विष्णु गार्डन स्थित आईबी कार्यालय में एसपी चंद्रप्रकाश नौटियाल के ऊपर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने संविदा पर तैनात चालक विनोद नेगी को गिरफ्तार…

    देहरादून- जामुनवाला हत्याकांड: तीन दिन इंतजार के बाद हुआ युवती का पोस्टमार्टम, नहीं हुई शिनाख्त, बोरे में मिली थी लाश

    प्रेमनगर के जामुनवाला में बोरे में बंद मिली अज्ञात युवती की हत्या के मामले में तीन दिन इंतजार के बाद पुलिस ने अज्ञात में पोस्टमार्टम करवा दिया है। युवती के…