देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर हादसा-: मोतीचूर फ्लाईओवर पर कई वाहनों में लगी आग, महिला समेत 2 की मौत, कई घायल

हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर रविवार रात रायवाला के समीप मोतीचूर फ्लाईओवर पर कई वाहन आपस में भिड़ गए। जिससे उनमें आग लग गई। इस घटना में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद कई किलोमीटर तक जाम लग जाने से यात्री कई घंटे परेशान रहे।

जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 10:20 बजे रायवाला से हरिद्वार की ओर जाने वाली लेन पर एक कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे उसके पीछे चल रहा ट्रैक्टर कार से टकरा गया। इसके बाद ट्रैक्टर को भी एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे से कार में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में कार सवार एक महिला की मौत हो गई है।

चश्मदीदों ने बताया कि महिला का शव ट्रक के नीचे फंसा था। घटना के बाद ट्रक का प्रेशर टूट जाने से उसके ब्रेक जाम हो गए। ट्रक सीमेंट से भरे होने की वजह से हिल भी नहीं पा रहा था। ट्रक को जेसीबी औऱ क्रेन से उठाने का प्रयास किया गया, बाद में हाइड्रा मशीन से उसे हटाया जा सका। वेगनार कार ट्रक औऱ बस के बीच पिचक गई थी। महिला के शव का एक हिस्सा पहले निकाल लिया गया था लेकिन दूसरा हिस्सा रात करीब पौने एक बजे ट्रक के हटने के बाद निकाला जा सका।

 

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बढ़ाया मदद का हाथ

घटना के दौरान स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर कर्मियों और पुलिस की मदद करते हुए रास्ता साफ कराने, वाहनों को हटाने और स्थिति को संभालने मे पूरा सहयोग किया।

और पढ़े  हरिद्वार: अब कागजों पर सजेगी पड़ोसी हाथियों की दुनिया, वन्यजीव सप्ताह पर पहली बार की गई है ये खास पहल

 

हादसे के बाद लंबा जाम, हरिद्वार से रायवाला तक यातायात प्रभावित

घटना के बाद क्षेत्र में लंबा जाम लग गया। एक ओर हरिद्वार की दिशा तक और दूसरी ओर रायवाला तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। हादसे और सड़क पर खड़े वाहनों के कारण मार्ग बाधित हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रहकर यातायात को सुचारू करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने और रास्ता साफ होने के बाद ही यातायात सामान्य हो पाएगा।

फ्लाईओवर की लाइटें बंद होने से रेस्क्यू कार्य में आई दिक्कत

फ्लाईओवर पर हुई घटना के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में उस समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब फ्लाईओवर की सभी स्ट्रीट लाइटें बंद पाई गईं। अंधेरा होने के कारण मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और राहत दल को रेस्क्यू अभियान चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि यदि फ्लाईओवर की लाइटें चालू होतीं तो राहत एवं बचाव कार्य और अधिक तेजी से किया जा सकता था। अंधेरे के कारण घटनास्थल का सही आकलन करने और आवश्यक कार्रवाई करने में भी समय लगा। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से फ्लाईओवर की स्ट्रीट लाइटों को नियमित रूप से चालू रखने और रखरखाव की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

ओवर लोडेड ट्रक हटाना बना चुनौती

घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को मौके से हटाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान ट्रक का प्रेशर सिस्टम टूट गया, जिसके बाद उसके ब्रेक जाम हो गए। ट्रक ओवर लोडेड होने के कारण वह अपनी जगह से हिल भी नहीं पा रहा है, जिससे उसे हटाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। ट्रक को सड़क से हटाने के लिए मौके पर दो जेसीबी और एक क्रेन लगाई गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मशीनों की मदद से ट्रक को हटाने का प्रयास कर रही है, ताकि मार्ग को जल्द से जल्द साफ कर यातायात को सुचारू किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि ट्रक के हटने के बाद ही स्थिति पूरी तरह सामान्य हो पाएगी।

और पढ़े  केदारनाथ धाम: अस्थायी दुकानें हटाने पर भड़का व्यापारियों का आक्रोश, हेलीपैड पर धरना, बोले-रोजी रोटी पर संकट

बीच सड़क पर वाहन छोड़कर भागे चालक

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान कई वाहन चालक अपने वाहन बीच सड़क पर ही लॉक कर छोड़कर वहां से भाग गए। जिससे राहत एवं बचाव कार्य में काफी बाधा उत्पन्न हुई। घटनास्थल तक पहुंचने में फायर कर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर खड़े वाहनों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आगे बढ़ने में परेशानी हुई। ऐसे में फायर कर्मियों ने खुद आगे बढ़कर हाथों से ही वाहनों को हटाया और रास्ता बनाकर घटनास्थल तक पहुंचने का प्रयास किया। फायर कर्मियों की तत्परता और मेहनत से राहत एवं बचाव कार्य को आगे बढ़ाया जा सका।

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…