छत्तीसगढ़- स्टील प्लांट में हादसा: क्लिनिकल फर्नेस के दौरान ब्लास्ट में 6 मजदूरों की मौत…पांच घायल

Spread the love

त्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले के बलौदाबाजार में इस्पात संयंत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। क्लिनिकल फर्नेस के दौरान ब्लास्ट होने में छह मजदूरों की मौत हो गई  है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों को पहले भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं भेजा गया। फिर प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी मच गई। यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाने क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित प्लांट की है।

पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की सूचना पर बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी समेत पुलिस बल के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर सोनी और एसपी भावना गुप्ता ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है और पांच घायल हुए हैं।

 

 

ये लोग हुए घायल

  • मोटाज अंसारी, 26 वर्ष, बढ़ई सेंटर- एमएस
  • सराफत अंसारी, 32 वर्ष, बढ़ई – एमएस
  • साबिर अंसारी, 37 वर्ष, बढ़ई-एमएस
  • कल्पू भुइया, 51 वर्ष,  हेल्पर
  • रामू भुइया, 34 वर्ष, हेल्पर

छह मजदूरों की मौत और पांच अन्य घायल

जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि यह घटना भाटापारा ग्रामीण इलाके के बकुलाही गांव में रियल इस्पात एंड पावर लिमिटेड में हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धमाका यूनिट के डस्ट सेटलिंग चैंबर (DSC) में हुआ और गर्म धूल मज़दूरों पर गिर गई, जिससे वे बुरी तरह जल गए। उन्होंने बताया कि छह मज़दूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कलेक्टर ने बताया कि पांच घायल मजदूरों को बिलासपुर के छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है।

और पढ़े  अमित जोगी को HC से झटका, जग्गी हत्याकांड में आया फैसला, 3 सप्ताह में करना होगा सरेंडर

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जताया दुख

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि उन्होंने कलेक्टर से बात की है और उन्हें घायलों को बेहतरीन इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। जायसवाल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति के लिए प्रार्थना की।

जांच और कार्रवाई के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने घटना की गहन जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। मंत्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार इस मुश्किल घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।


Spread the love
  • Related Posts

    जग्गी हत्याकांड- जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ HC का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the love   2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने…


    Spread the love

    अमित जोगी को HC से झटका, जग्गी हत्याकांड में आया फैसला, 3 सप्ताह में करना होगा सरेंडर

    Spread the love

    Spread the loveछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को बड़ा झटका लगा है। जग्गी हत्याकांड मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अमित जोगी को…


    Spread the love