अयोध्या – रुदौली में हादसा, ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर

Spread the love

 

अयोध्या जिले में रुदौली कोतवाली अंतर्गत गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे ट्रैक्टर-ट्राली से सीमेंट ईंट लादकर बिकावल ले जाते समय बिकावल मोड़पर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली गड्ढे में पलट गई। चालक भगवत प्रसाद उर्फ बब्लू (35) पुत्र संतराम निवासी सुलेमपुर व मजदूर रघुवीर (45) वर्ष पुत्र राम स्वरूप निवासी कुर्मी पुरवा मजरे टिकर की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस हादसे में विक्रांत (18) वर्ष पुत्र प्रवेश निवासी सुलेमपुर, विष्णु (20) पुत्र रामराज निवासी बिकावल ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे मजदूर गंभीर रूप से घायल।

मौके पर सीओ रूदौली आशीष निगम व कोतवाल रूदौली संजय मौर्य सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी रुदौली भेजवाया। घायलों की हालत चिंताजनक देख चिकित्सको ने प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


Spread the love
और पढ़े  जस्टिस वर्मा ने दिया पद से इस्तीफा, दिल्ली वाले घर में मिले थे भारी मात्रा में जले हुए नोट
  • Related Posts

    UP- अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई अधिवक्ता राजीव की हत्या, मिलकर तैयार की स्क्रिप्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी की पहचान लंका पहड़ी निवासी…


    Spread the love

    नोएडा- सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारी उग्र,पुलिस पर पथराव; गाड़ियों में लगाई आग

    Spread the love

    Spread the loveवेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। पिछले तीन से चार दिनों से जारी…


    Spread the love