Accident देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास अनियंत्रित होकर नदी में समाई कार, सर्च ऑपरेशन जारी

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। देवप्रयाग के पास सैनिक होटल और पंत गांव के बीच, डंपिंग जोन के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए सीधे गंगा नदी में जा समाई।

हादसा इतना भीषण था कि सड़क किनारे लगा मजबूत सुरक्षा पैराफिट भी वाहन की रफ्तार को रोक नहीं पाया और कार उसे पूरी तरह तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद जबरदस्त था। कार की रफ्तार तेज होने के कारण वह डंपिंग जोन के पास अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे गंगा की तेज धाराओं में विलीन हो गई।

नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को मुश्किल
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गईं। नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जल पुलिस के गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें लगातार नदी में कार और उसमें सवार लोगों की तलाश में जुटी हैं।

 

फिलहाल कार में कितने लोग सवार थे और वे कहाँ के रहने वाले थे, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस वाहन के नंबर और अन्य स्रोतों से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

और पढ़े  देहरादून: सोनिया गांधी की आत्मकथा खरीदने पहुंचे कांग्रेस नेता, प्रीतम सिंह बोले-राजनीतिक चश्में से हटकर पढ़ें
  • Related Posts

    चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड, पहली बार केदारनाथ पहुंचे 19 लाख से अधिक श्रद्धालु

    चारधाम यात्रा ने पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या में नया रिकॉर्ड बनाया है। धामों में अवस्थापना विकास व सुविधाएं बढ़ने से हर साल दर्शन करने वालों की संख्या में इजाफा…

    जेनी प्रकरण: हरक सिंह रावत के खिलाफ जांच के लिए सीबीआई से मांगे दस्तावेज, पड़ताल में जुटी पुलिस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ इंद्रा देवाड़ी उर्फ जेनी की ओर से लगाए गए नए आरोपों की जांच के लिए पुलिस ने दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए…