उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका,300 से अधिक पदाधिकारियों ने छोड़ी पार्टी – बोले राज्य में पार्टी का नहीं है कोई भविष्य.

Spread the love

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को फिर से झटका लगा है। कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के बाद तीन सौ से अधिक पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजे गए इस्तीफे में पदाधिकारियों ने वर्तमान में जिस तरह से संगठन काम रहा है। उससे ऐसा लगता है कि उत्तराखंड में आप का कोई भविष्य नहीं है।

पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के माध्यम से तीन सौ से अधिक पार्टी के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजा है। पार्टी छोड़ने वालों में पूर्व प्रवक्ता नवीन पिरशाली, सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष कर्नल सुनील कोटनाला (सेनि) समेत विधानसभा और जिलों के पूर्व पदाधिकारी शामिल हैं।

भूपेश उपाध्याय ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए काम किया, लेकिन पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है। जिससे आहत होकर 90 प्रतिशत पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि जो भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी छोड़ कर गए हैं। उनकी जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: 8 मार्च को होगा श्री झंडे जी का आरोहण, 10 को परिक्रमा, आस्था, श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक
  • Related Posts

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *