आधार Update: अब बिना फॉर्म-डॉक्यूमेंट के आधार में बदलें मोबाइल नंबर, मिनटों में हो जाएगा काम

Spread the love

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने आधार कार्ड धारकों के लिए एक बेहतरीन सुविधा शुरू की है। अब आप बिना किसी कागजी कार्रवाई के सिर्फ अपने अंगूठे के निशान (Biometric) से मात्र 5 मिनट में अपना मोबाइल नंबर बदलवा सकते हैं।

 

आधार में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?

आधार में मोबाइल नंबर बदलना अब किसी पास की दुकान से रिचार्ज कराने जितना आसान होगा, इसके पहले सबसे पहले नजदीकी आईपीबीपी केंद्र या पोस्ट ऑफिस के एक्सेस प्वाइंट पर जाना होगा। अच्छी बात ये है कि अब ये सुविधा लगभग हर छोटे-बड़े डाकघर में उपलब्ध है। आपको किसी बड़े आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं है, बस अपने स्थानीय डाकघर के कर्मचारी से इस सुविधा के बारे में पूछें।

 

आधार नंबर और नए नंबर की जानकारी साझा करें

केंद्र पर पहुंचने पर आपको किसी तरह का फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। आपको केवल अपना 12 अंकों का आधार नंबर और नया मोबाइल नंबर मौखिक रूप से बताना होगा जिसे आप अपडेट कराना चाहते हैं। चूंकि ये डिजिटल प्रोसेस है, इसलिए आपको पुराने नंबर की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे ये उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनका पुराना सिम खो गया है।

फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक और इंस्टेंट केवाईसी 

आपके जानकारी देते ही बैंक अधिकारी आपसे बायोमेट्रिक मशीन पर अपनी उंगली या अंगूठा रखने को कहेगा। ये आपकी पहचान की पुष्टि करने का सबसे सुरक्षित और आधुनिक तरीका है। जैसे ही आपका फिंगरप्रिंट आधार के डेटाबेस से मैच होता है, आपकी ई-केवाईसी तुरंत पूरी हो जाती है। इसके लिए आपको अपना असली आधार कार्ड दिखाने या फोटोकॉपी देने की भी जरूरत नहीं पड़ती।

एसएमएस आते ही लिंक हो जाएगा नंबर

  • कंर्फेशन डिजिटल अपडेट जैसे ही बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन सफल होता है, सिस्टम में आपका नया मोबाइल नंबर रजिस्टर कर दिया जाएगा। इसके तुरंत बाद या कुछ ही समय में आपके नए मोबाइल नंबर पर एक कन्फर्मेशन एसएमएस आएगा।
  • इसका मतलब होगा अब आपका नया नंबर आधार के साथ लिंक हो चुका है। इसी नंबर से आप भविष्य में आधार से जुड़ी किसी भी सरकारी योजना या बैंकिंग सेवा के लिए इस नए नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर सकेंगे।
और पढ़े  ब्रिटिश एयरवेज- उड़ान के दौरान महिला की मौत, 13 घंटे शव के साथ यात्रा को मजबूर हुए यात्री

कितना लगेगा शुल्क?

इस पूरी प्रक्रिया के लिए आईपीबीपी की ओर से तय किया गया एक बहुत ही मामूली शुल्क लिया जाएगा। इसमें कोई भी छिपा हुआ चार्ज नहीं है। सबसे अच्छी बात ये है कि आपको फोटो खिंचवाने या घंटों लाइन में लगने की भी जरूरत नहीं पड़ती। जैसे ही बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन सफल होता है, आपका नया नंबर आधार के साथ डिजिटल रूप से जुड़ जाता है।


Spread the love
  • Related Posts

    Pollution: 1 अप्रैल से धूल और मलबा फैलाने पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने निर्माण और तोड़फोड़ (सीएंडडी) गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश जारी…


    Spread the love

    एलपीजी संकट: मुंबई में चोरी हो गए 27 गैस सिलेंडर, पुलिस की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक डिलीवरी टेंपो से 27 एलपीजी सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता से जांच…


    Spread the love