आधार अपडेट- आज और कल का समय बाकी: करवा लें आधार को अपडेट, वरना फिर देना पड़ सकता है शुल्क

अगर देखेंगे तो लगभग हर किसी के पास आधार कार्ड होता है जिसमें कार्ड धारक की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारी होती है। इसमें नाम, जन्मतिथि, पते जैसी अन्य जानकारी होती है। साथ ही होता है एक यूनिक नंबर जिसे आधार कार्ड नंबर कहते हैं। इस आधार कार्ड की जरूरत केवाईसी करवाने से लेकर बैंक खाता खुलवाने तक में पड़ती है।

अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो आपके कई काम जल्द हो जाते हैं जबकि, इसके न होने पर कई काम अटक भी सकते हैं। इस बीच अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो आपको इसे अपडेट भी करवाना होता है जिसकी आखिरी तारीख कल है। ऐसे में अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है तो आज ही करवा लें। वरना आपको बाद में शुल्क देना पड़ सकता है।

 

सिर्फ दो दिन बाकी
  • आखिरी तारीख – 14 दिसंबर 2024
  • कैसे करवाएं अपडेट – आप ऑनलाइन अपडेट करवा सकते हैं
  • आज ही क्यों करवा लेना चाहिए – जिन लोगों ने अब तक आधार अपडेट नहीं करवाया है वे कल आखिरी दिन होने की वजह से आज ही इसे अपडेट करवा सकते हैं। वहीं, कल पोर्टल डाउन भी हो सकता है क्योंकि ज्यादा लोग अपडेट करवाएंगे। इसके अलावा आधार को अपडेट होने में कुछ दिनों का समय भी लगता है।

इस तरीके से मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड:-

स्टेप 1

  • मुफ्त में आधार अपडेट करवाने के लिए आज और सिर्फ कल का समय बाकी है
  • इसलिए अगर आपने अब तक अपने आधार को अपडेट नहीं करवाया है तो आप इसके लिए यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जा सकते हैं
  • यहां पर आपको लॉगिन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है
  • साथ ही आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी भरना है
और पढ़े  अब किसी भी उम्र में बन सकेंगे वकील: बीसीआई ने खत्म की लॉ में दाखिले की उम्र सीमा, SC को दी जानकारी

 

स्टेप 2
  • फिर आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको यहां दर्ज करना है और लॉगिन करना है
  • अब आपके सामने आपकी प्रोफाइल खुल जाती है जहां पर आपको ‘अपडेट आधार कार्ड’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
  • इसके बाद आपको यहां पर कुछ दस्तावेज जैसे, एक फोटो आईडी और एक एड्रेस प्रूफ अपलोड करना है

 

स्टेप 3
  • अब आप फोटो आईडी के लिए अपना पैन कार्ड या कोई और दस्तावेज चुन लें
  • इसके बाद आपको एड्रेस प्रूफ चुनना है जिसमें आप बिजली का बिल या कोई और दस्तावेज चुन सकते हैं
  • इन दोनों दस्तावेजों को यहां अपलोड कर दें, इस दौरान ध्यान रहे कि दस्तावेज की फाइल का साइज 2 एमबी से ज्यादा न हो
  • फिर सबमिट कर दें जिसके बाद कुछ दिनों के भीतर आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाता है।
  • Related Posts

    फारस की खाड़ी में टैंकर पर हमला: एक भारतीय नाविक घायल, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बोले- मामले पर नजर रख रही सरकार

    केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। दरअसल, 10 नवंबर को फारस की खाड़ी से गुजरते समय, लाइबेरिया…

    भाई दूज 2026: भाई-बहन के स्नेह और समर्पण का पर्व भाई दूज, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    आज भाई दूज का पर्व है। भाई-बहन के रिश्ते में स्नेह, अपनापन और विश्वास को समर्पित भाई दूज हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। पांच दिनों तक चलने…