लालकुआं: गैस की कालाबाजारी और गैस रिफिलिंग के खिलाफ चलाया जाएगा विशेष अभियान”होगा मुकदमा दर्ज।

Spread the love

 

 

 

 लालकुआं खाद्य आपूर्ति विभाग क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर का दुरूपयोग और अवैध गैस रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ जल्द ही विशेष अभियान शुरू करेगा। यहां अभियान क्षेत्र की हर गली-मोहल्ले में चलाया जाएगा। इसके लिए विशेष जांच दल गठित किया जा रहा है जिसका नेतृत्व क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित काठयत करेंगे। यहां दल अभियान में अवैध रूप से छोटे गैस सिलेंडरों में एलपीजी भरकर बेचने वाले दुकानदारों ऑटो रिक्शा या अन्य वाहनों के एलपीजी ईंधन टैंक में एलपीजी रिफिलिंग करने वालों पर कार्रवाई करेगा।।
बताते चलें कि लालकुआं क्षेत्र में अवैध रिफिलिंग का कारोबार जोरों पर है। प्रशासन, पुलिस और खाद्य आपूर्ति एवं जन वितरण विभाग की नाक के नीचे घरेलू गैस सिलेंडरों से हैंडी गैस सिलेंडरों में गैस भरने काम जारी है।
अवैध रिफिलिंग का धंधा क्षेत्र की हर गली-मोहल्ले की कई दुकानों में बेरोकटोक जारी है। इस बात का अंदाजा इस लिए भी लगाया जा सकता है कि उपभोक्ता पांच किलोग्राम का छोटा सिलिंडर एजेंसी और दुकानों से खरीदने के बाद दोबारा एजेंसी में रिफिल करने कम संख्‍या में पहुंचते हैं। जबकि दुकानों में सिलिंडर को रिफिल‍िंग कराना सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील और गैर कानूनी है। ऐसा नहीं कि रिफिलिंग सिर्फ छोटे सिलेंडरों में की जा रही है रिफिलिंग तो ऑटो रिक्शा सहित अन्य वाहनों में हो रही है ऐसे में लालकुआं आपूर्ति विभाग ऐसे दुकानों के खिलाफ अभियान चलाने का दावा कर रहा है।
इधर लालकुआं आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय निरीक्षक मोहित काठयत ने कहा कि क्षेत्र में गैस रिफिलिंग के खिलाफ समय समय पर छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है कि कुछ जगहों पर अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा चल रहा है जिसके खिलाफ जल्द ही छापेमारी कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा कि अवैध गैस रिफिलिंग करने वालों को किसी भी किमत बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़े  केदारनाथ में बर्फबारी- केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी, उत्तराखंड में आज तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

मोहित काठयत क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक।


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love