भीषण हादसा: कार पर अचानक गिरी चट्टान, फिर गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत

 

 

हिमाचल प्रदेश के भंजराड़ू-शहवा-भड़कवास मार्ग पर हुए भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर के कारण वीरवार रात सफेद रंग की स्विफ्ट साउआ पधरी के समीप लुढ़क कर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

मृतकों की पहचान राजेश कुमार 40 वर्षीय पुत्र नरेन सिंह, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा, हंसो 36 वर्षीय पत्नी राजेश कुमार, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा, आरती 17 वर्षीय पुत्री राजेश कुमार, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा, दीपक 15 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा, राकेश कुमार 44 वर्षीय पुत्र हरि सिंह, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा और चालक हेम पाल 37 वर्षीय पुत्र इंदर सिंह, गांव सलांचा, डाकघर के रूप में हुई है।

 

चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग और पुलिस टीमों ने ग्रामीणों की मदद से सभी छह लोगों के शव गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाए। शुक्रवार को मृतकों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल तीसा में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जेबीटी अध्यापक राजेश कुमार जो वर्तमान में प्राथमिक स्कूल बुलवास में कार्यरत थे।

यह दुर्घटना कार पर अचानक एक बड़ी चट्टान गिरने और फिर गहरी खाई में गिरने के कारण हुई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

और पढ़े  हिमाचल- पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर, शिमला में चमकी धूप, 10 डिग्री गिरा पारा, जानें..
  • Related Posts

    हिमाचल: पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, ट्राले से टकराई कार के उड़े परखच्चे, 3 लोगों की मौत

    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार…

    हिमाचल-18.84 लाख जनधन खाते, 1.90 लाख में एक भी रुपया नहीं, 5.10 लाख रुपे कार्ड भी नहीं हुए एक्टिव

    हर नागरिक को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से वर्ष 2014 में शुरू की गई प्रधानमंत्री जनधन योजना के करीब 12 साल बाद हिमाचल में इसके खातों की जमीनी…