प्रधानमंत्री आवास में एक नए सदस्य का हुआ आगमन- प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया ये वीडियो,देखे विडियो

Spread the love

प्रधानमंत्री आवास में एक नए सदस्य का हुआ आगमन- प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया ये वीडियो,देखे विडियो

प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। दरअसल पीएम मोदी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह गाय की बछिया के साथ दिखाई दे रहे हैं। अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि ‘हमारे शास्त्रों में कहा गया है- गावः सर्वसुख प्रदाः। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।’

वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी गाय के बछिया को दुलारते और उसे गोद में लेकर पीएम आवास में टहलते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भगवान के मंदिर के सामने बछिया का अभिषेक भी किया। बछिया भी आराम से प्रधानमंत्री के साथ सोफे पर प्यार से बैठे नजर आ रही है। एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘7, लोक कल्याण मार्ग में एक नई सदस्य! दीपज्योति वाकई बहुत प्यारी है।’

पहले भी मोर को दाना खिलाते हुए साझा किया था वीडियो
प्रधानमंत्री मोदी अपने जानवरों के प्रति प्रेम और प्रकृति प्रेम के लिए जाने जाते हैं। कुछ वर्ष पहले भी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें प्रधानमंत्री एक मोर को दाना खिलाते हुए नजर आए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री पीएम आवास के लॉन में टहलते नजर आए, वहीं बराबर में ही मोर अठखेलियां करते नजर आया था। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एक कविता भी साझा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि-

और पढ़े  खून के कतरों ने दी कत्ल की गवाही, अंकित शर्मा हत्याकांड में 2331 दिन बाद मिला न्याय

भोर भयो, बिन शोर, मन मोर, भयो विभोर, रग-रग है रंगा, नीला भूरा श्याम सुहाना, मनमोहक, मोर निराला।

रंग है, पर राग नहीं, विराग का विश्वास यही, न चाह, न वाह, न आह, गूँजे घर-घर आज भी गान, जिये तो मुरली के साथ जाये तो मुरलीधर के ताज।

जीवात्मा ही शिवात्मा, अंतर्मन की अनंत धारा मन मंदिर में उजियारा सारा, बिन वाद-विवाद, संवाद बिन सुर-स्वर, संदेश मोर चहकता मौन महकता।


Spread the love
  • Related Posts

    Sonam Wangchuk- आज सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वां दिन, नौ किलो वजन घटा, की ये बड़ी अपील

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 19वें दिन भी जारी है। लंबे समय से जारी इस हड़ताल के कारण उनका वजन 9 किलोग्राम से अधिक घट गया…


    Spread the love

    सोनम वांगचुक- केजरीवाल आज जंतर-मंतर पर वांगचुक से मिलेंगे, आप ने लोगों से भी प्रदर्शन में शामिल होने को कहा

    Spread the love

    Spread the loveआप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात करेंगे। पार्टी विधायक संजीव झा ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने लोगों से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *