बड़ी मात्रा में हथियार: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच कल हुई थी मुठभेड़, शव और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

Spread the love

 

त्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच कल हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ में 30 माओवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था। मुठभेड़ के बाद हथियार, गोला-बारूद और मारे गए 30 नक्सलियों के शवों की तस्वीरें सामने आई हैं।

दरअसल गुरुवार को जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की। बीजापुर और कांकेर जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की अलग-अलग मुठभेड़ हुई। बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए और बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान बलिदान हो गया। वहीं, कांकेर में चार नक्सली ढेर हुए हैं। सभी 30 नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गए हैं। आटोमैटिक हथियार सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है।

 

यह डबल इंजन वाली सरकार का फायदा- सीएम साय
नक्सली मुठभेड़ में 30 माओवादियों के मारे जाने के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि हम अपने सुरक्षाबलों के प्रयासों की सराहना करते हैं। 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करना केंद्रीय गृहमंत्री का भी संकल्प है। हमें पूरा विश्वास है कि उनका संकल्प पूरा होगा। यह डबल इंजन वाली सरकार का फायदा है। सीएम साय ने कहा, ‘क्रूर, निरंकुश नक्सलवाद का अंत उचित है, भयमुक्त होगा बस्तर 2026 तक यह सुनिश्चित है। प्रदेश में नक्सलवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई मजबूती से जारी है।

पुलिसकर्मियों का मनोबल ऊंचा है- रमन सिंह
मुठभेड़ के दौरान मारे गए नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि हमारे पुलिसकर्मियों को सफलता मिल रही है। हमारे सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा 2026 तक राज्य को पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त करने के अभियान में लगे हुए हैं। पुलिसकर्मियों का मनोबल ऊंचा है।

और पढ़े  बड़ा विमान हादसा टला: लैंडिंग के वक्त फटा टायर, सुरक्षित बचाए गए 37 यात्री और चार क्रू मेंबर

Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा विमान हादसा टला: लैंडिंग के वक्त फटा टायर, सुरक्षित बचाए गए 37 यात्री और चार क्रू मेंबर

    Spread the love

    Spread the loveछत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से बिलासपुर पहुंची एलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 के लैंडिंग के दौरान एक टायर पंक्चर हो…


    Spread the love

    मनुस्मृति विवाद: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की चेतावनी, राहुल गांधी माफी मांगें वरना होगा बहिष्कार

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा मनुस्मृति को लेकर दिए गए बयान पर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आपत्ति जताई है। शंकराचार्य ने राहुल गांधी पर…


    Spread the love