कोर्ट में अंतिम सुनवाई से एक दिन पहले दुष्कर्म पीड़िता की हो गई हत्या, घर के बाहर लाश को फेंका  

Spread the love

जमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया गांव निवासी सरिता गौड़ बुधवार की मध्य रात में एक घंटे के लिए घर से गायब थी। भोर में करीब तीन बजे युवती को कुछ लोग लाए और घर के सामने फेंककर चले गए। अभी परिजन कुछ समझ पाते कि युवती की मौत हो गई।

युवती के पिता ने गांव के आरोपी पर घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छीनबीन शुरू कर दी है।

 

 

परिजनों में मचा कोहराम

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, पारा फुलवरिया निवासी सरिता गौड़ (18) बुधवार की रात घर से गायब थी। लगभग 3:00 बजे घर के सामने कुछ लोग उसे फेंककर चले गए। परिजन कुछ समझ पाते कि उसकी मौत हो गई। आनन-फानन परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने गहन जांच पड़ताल की। वहीं, क्षेत्रीय लोगों की माने तो मौके पर कोल्ड ड्रिंक मिला था, साथ ही कुछ जहरीला पदार्थ भी पाया गया है। आरोपी युवक ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर ज्योति को भी पिलाया और खुद भी पिया था लेकिन आरोपी मौके पर उल्टी किया था, जिससे वह खतरे से बाहर चला गया और युवती की मौत हो गई।

फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए

मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पूर्व से मुकदमा भी चल रहा था और संबंध ठीक नहीं थे। युवती के पिता सुरेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के ही आरोपी व्यक्ति पर बेटी की हत्या कर भोर में घर के सामने फेंकने का आरोप लगाया है।

और पढ़े  UP: बसपा ने दिया लखनऊ चलो का नारा, 15 मार्च को कांशीराम जयंती पर बड़ी रैली का होगा आयोजन

थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती के पिता सुरेश गौड़ की ओर से कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शव को सुपुर्दगी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम साक्ष्य संकलित कर रही है।

तीन वर्ष पूर्व आरोपी ने किया था दुष्कर्म, आज थी अंतिम तारीख
युवती के पिता ने बताया कि 2023 में आरोपी 32 वर्षीय दिलीप कुमार ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। जिसका मामला पाक्सो एक्ट में दर्ज किया गया था। मामला कोर्ट में चल रहा था। इसी मामले में चार मार्च को पाक्सो कोर्ट में तारीख भी थी लेकिन, होली की वजह से कोर्ट बंद हो गई थी और फिर तारीख छह मार्च को मिली थी। जिसमें अंतिम सुनवाई होनी थी। इस बीच आरोपी दिलीप कुमार ने उसकी बेटी को रात के अंधेरे में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाकर हत्या कर दी और दरवाजे के सामने फेंक दिया।


Spread the love
  • Related Posts

    BJP नेता ने पड़ोसी के सीने पर तानी पिस्टल, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भेजा जेल

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के शिवपुरी में होली को लेकर पड़ोसी के भांजे से हुए विवाद में भाजपा नेता का बेटा घर से पिता की पिस्टल निकाल लाया।…


    Spread the love

    Fighter Jet: असम के कार्बी आंगलोंग में सुखोई-30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट लापता

    Spread the love

    Spread the loveअसम के कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाके में गुरुवार शाम भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबर लिखे जाने तक पायलट के लापता…


    Spread the love