हल्द्वानी: धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में पुलिस ने हिंदूवादी नेता विपिन पांडे को लिया हिरासत में 

Spread the love

 उजाला नगर के उजालेश्वर महादेव मंदिर के सामने पांच दिन पहलीे गोवंश का सिर मिलने के बाद लोगों को उकसाने तथा फेसबुक के जरिए माहौल खराब करने के मामले पुलिस ने हिंदूवादी नेता विपिन पांडे सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने विपिन को कुसुमखेड़ा से हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।

हल्द्वानी कोतवाली की एसआई आरती वाल्मिकी ने तहरीर देकर कहा कि उजालानगर के उजालेश्वर महादेव मंदिर के निकट हुए विवाद के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए क्षेत्र में शांति का माहौल कायम किया। इसके बाद भी मुखानी थाना क्षेत्र के कमलवागांजा के पूरनपुर नैनवाल निवासी विपिन चंद्र पांडे, यतिन पांडे और अतुल गुप्ता ने फेसबुक पर वाणी, वचन, कर्म और लेखनी से विवादित पोस्ट डालते हुए लोगों को भड़काने का कार्य किया। पुलिस ने कुसुमखेड़ा से विपिन चंद्र पांडे को गिरफ्तार किया है।

 

कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर विपिन पांडे, यतीन पांडे और अतुल गुप्ता के खिलाफ धर्म जाति के बीच शत्रुता पैदा करना, किसी वर्ग की धार्मिक भावना आहत करना, धार्मिक भावना को जानबूझकर ठेस पहुंचाना और बिना वारंट पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

धार्मिक भावना को आहत करते हुए फेसबुक के जरिए लोगों को उकसाने के मामले में विपिन चंद्र पांडे को हिरासत में लिया गया है। इसके खिलाफ कई अन्य थानों में भी पूर्व में ऐसे ही मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। सभी मामलों में उससे पूछताछ की जा रही है। मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

उजाला नगर और अन्य क्षेत्रों की गश्त
बुधवार की रात सीओ सिटी नितिन लोहनी के नेतृत्व में फोर्स ने उजाला नगर, बनभूलपुरा आदि क्षेत्रों में गश्त की। उजाला नगर मामले में पुलिस ने 40 से 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी की थी। इनमें से चार लोगों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।

और पढ़े  उत्तराखंड लोक महोत्सव 2026: दिल्ली में 25 अगस्त से सजेगा संस्कृति का महाकुंभ, 500 से ज्यादा कलाकार होंगे शामिल

सोशल मीडिया पर ज्यादा कमेंट वालों की तलाश

उजाला नगर की घटना के बाद सोशल मीडिया में चले संदेशों पर सबसे ज्यादा कमेंट करने वालों की पुलिस पहचान कर रही है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन एकाउंट को भी खंगाला जा रहा है जिसके जरिये यह प्रकरण बिना तथ्यों की छानबीन किए ही प्रसारित किया गया।

तो जानवरों ने ही पहुंचाया था गोवंश को नुकसान

गोवंश के सिर का पोस्टमार्टम करने के बाद उसके लेसरेटेड (जानवरों के पंजे या दांत से लगे घाव) होने का मामला सामने आया है। अब पुलिस की जांच की दिशा बदल गई है। रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है कि गोवंश के नवजात को जानवरों ने ही नुकसान पहुंचाया था। पुलिस अब इस प्रकरण को गलत तथ्यों के साथ उछालने वालों की पहचान व गिरफ्तारी में जुटी है।


Spread the love
  • Related Posts

    उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान

    Spread the love

    Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में गबन की जांच के लिए पीएमओ से पहुंचे अफसर, आज पहुंचेगी एसआईटी

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले के तूल पकड़ने के बाद केंद्र भी सक्रिय हो गया है। रविवार को पीएमओ की तरफ से एक बड़े अफसर…


    Spread the love