औचक निरीक्षण: आईएसबीटी पर गंदगी देख CM धामी ने जताई नाराजगी, खुद झाड़ू उठाकर की सफाई, लोगों से लिया फीडबैक

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को आईएसबीटी में गंदगी देखकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने आईएसबीटी का यह हाल देखकर अधिकारियों को आईना दिखाने के लिए खुद ही झाड़ू उठाई और सफाई करने लगे। मुख्यमंत्री आईएसबीटी के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने यह हाल देखकर अधिकारियों से दो टूक कहा कि अगली बार आऊंगा तो व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलनी चाहिए। इसके बाद मुख्यमंत्री बस में बैठे और आईएसबीटी की व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव मांगे।

CM Dhami Surprise inspection at ISBT Dehradun angry to see garbage cleaned it himself with a broom

सचिवालय से निकलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे आईएसबीटी पहुंचे थे। उन्हें अचानक देखकर अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। मुख्यमंत्री ने इसके बाद वहां एक-एक कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू किया। यात्री सुविधा, संचालन व्यवस्था और प्रबंधन की बारीकियों को समझने के बाद जब उन्होंने परिसर का दौरा किया तो वहां गंदगी पसरी देख मुख्यमंत्री नाराज हो गए।

CM Dhami Surprise inspection at ISBT Dehradun angry to see garbage cleaned it himself with a broom

खुद झाड़ू लेकर सफाई की
सीएम ने सफाई कर्मचारी को वहां बुलाया और खुद उससे झाड़ू लेकर सफाई करने लगे। इसके बाद उन्होंने एमडीडीए के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई सिर्फ कागजों पर नहीं बल्कि जमीन पर दिखाई देनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने एमडीडीए और परिवहन विभाग के अधिकारियों को परिसर में नियमित साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्देशित किया कि हर स्थान पर स्वच्छता संबंधी सूचना पट्ट लगाए जाएं।

 

 

कड़े शब्दों में जताई नाराजगी
यात्रियों को प्रदूषण, कचरा और धूल मुक्त वातावरण मिले इसके लिए प्रबंधन का प्रयास रहना चाहिए। उन्होंने उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी को विशेष रूप से निर्देशित किया कि स्वच्छता और प्रबंधन व्यवस्था सुधारने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके बाद इसे क्रियान्वित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कड़े शब्दों में अधिकारियों से कहा कि अगली बार जब आऊंगा तो साफ सफाई दुरुस्त मिलनी चाहिए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान
CM Dhami Surprise inspection at ISBT Dehradun angry to see garbage cleaned it himself with a broom

जल्द शुरू होगा प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड एक प्रमुख पर्यटन व तीर्थ राज्य है। यहां प्रतिवर्ष करोड़ों की संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और अन्य परिवहन केंद्रों पर उच्च स्तरीय स्वच्छता व्यवस्था प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए जल्द ही अब प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसकी भी एक कार्ययोजना जल्द तैयार की जाए।

CM Dhami Surprise inspection at ISBT Dehradun angry to see garbage cleaned it himself with a broom

बस में बैठकर यात्रियों से पूछा, कैसी हैं उत्तराखंड की बसें
मुख्यमंत्री आईएसबीटी प्लेटफार्म पर खड़ी एक बस में बैठ गए। उन्होंने बस में बैठे यात्रियों से पूछा कि उन्हें उत्तराखंड की बसें कैसी लगती हैं और इनमें यात्रा का कैसा अनुभव रहता है। यात्रियों ने सकरात्मक उत्तर दिया तो इसके बाद मुख्यमंत्री ने उनसे सुधार के सुझाव भी मांगे। उन्होंने यात्रियों से समस्याओं के बारे में भी पूछा।


Spread the love
  • Related Posts

    उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान

    Spread the love

    Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में गबन की जांच के लिए पीएमओ से पहुंचे अफसर, आज पहुंचेगी एसआईटी

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले के तूल पकड़ने के बाद केंद्र भी सक्रिय हो गया है। रविवार को पीएमओ की तरफ से एक बड़े अफसर…


    Spread the love