Rishieksh: शिवपुरी में बंजी जंपिंग के दौरान हुआ हादसा, छत पर गिरा युवक

Spread the love

 

 

षिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में बंजी जंपिंग के दौरान एक युवक चोटिल हो गया। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बंजी जंपिंग के दौरान युवक टिन की छत पर गिर गया था।

मुनि की रहती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली थी। युवक को मामूली चोटे आई है। लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।युवाओं में बंजी जंपिंग का जबरदस्त क्रेज है, लेकिन रोमांच के साथ खतरा भी उतना ही बड़ा है।

बंजी जंपिंग का क्रेज केवल युवाओं में ही नहीं है। हाल ही में ब्रिटेन की 83 वर्षीय महिला ने शिवपुरी के एक बंजी सेंटर से बंजी जंपिंग की थी। उन्होंने 117 मीटर की ऊंचाई से कूदकर सबको चौंका दिया। बुजर्ग महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ।

सोशल मीडिया पर वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट्स भी किए। कुछ लोगों ने लिखा कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। आप अपने जीवन में कभी भी कोई भी उदाहरण पेश कर सकते हैं जो इस बुजुर्ग महिला ने किया है। वहीं पैरा खिलाड़ी डॉ. नीरजा गोयल ने एडवेंचर की दुनिया में इतिहास रच दिया। उन्होंने बंजी जंपिंग में 109 मीटर से जंप कर सबको चौंका दिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग उनके हौसले को सलाम कर रहे हैं। लेकिन रोमांच के साथ ही यह जोखिम भी है, जिसमें सावधानी बेहद जरूरी है।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रपुर में युवती का अपहरण कर गैंगरेप, पुलिस आरोपियों की तलाश में
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love