दिल्ली कार ब्लास्ट केस: आरोपियों के उत्तराखंड से मिले 7 कनेक्शन, रडार पर कुछ डॉक्टर और प्लेसमेंट एजेंसी के लोग

Spread the love

 

 

दिल्ली कार ब्लास्ट जांच की आंच अब उत्तराखंड तक पहुंच गई है। प्रदेश में सात संदिग्धों की जानकारी उत्तर प्रदेश एटीएस ने उत्तराखंड के इंटेलिजेंस मुख्यालय से साझा की है। ये सभी अलग-अलग समय में ब्लास्ट के आरोपियों के संपर्क में रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस की इंटेलिजेंस और एसटीएफ टीम सातों संदिग्धों की गहन जांच कर रही हैं। इनसे अलग-अलग राउंड में पूछताछ की जा रही है। साथ ही पिछले छह माह की गतिविधियां, कॉल रिकॉर्ड आदि की पड़ताल की जा रही है।

 

सुरक्षा एजेंसियों ने ब्लास्ट के मुख्य आरोपी और आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर उन नबी और उसके गिरफ्तार सहयोगी आमिर राशिद अली, डॉ. मुजम्मिल शकील, डॉ. आदिल राठर, डॉ. शाहीन शाहिद व उनके नेटवर्क के अन्य सदस्यों की कॉल रिकॉर्ड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच व विभिन्न ऐप के डेटा निकाले हैं। इससे मिले अहम सुराग के बाद अब दिल्ली ब्लास्ट के तार उत्तराखंड से भी जुड़ने लगे हैं।

दिल्ली ब्लास्ट में जिस तरह से आत्मघाती हमलावर डॉ. नबी ने आईईडी से भरी कार से विस्फोट किया, उसमें साजिश के तार कश्मीर से लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैले मिले। इसके बाद उत्तराखंड से जुड़े लिंक्स की जांच इस आतंकी मॉड्यूल को पूरी तरह से बेनकाब करने की दिशा में एक अहम कड़ी मानी जा रही है।

रडार पर कुछ डॉक्टर और प्लेसमेंट एजेंसी वाले
सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड में जिन सात लोगों की जांच की जा रही है, उनमें एक प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वालों के अलावा आरोपियों के दो साथी और मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े अन्य लोग शामिल हैं। इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर के निर्देश पर एसटीएफ की एक टीम इन सातों को रडार पर लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।

और पढ़े  India-Bangladesh- इस महीने ही बांग्लादेश के पीएम के भारत दौरे की संभावना

फिलहाल यूपी एटीएस नहीं आएगी
ब्लास्ट के मामलों में शुरुआती गिरफ्तारियों के बाद ही यूपी एटीएस की टीम इन लिंक्स को खंगालने के लिए उत्तराखंड आने वाली थी, लेकिन इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर के समन्वय से एसटीएफ उन सभी तक पहुंच गई और पिछले कुछ दिनों से लगातार पूछताछ कर सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। समन्वय डेस्क के जरिये दोनों राज्यों की पुलिस लगातार जांच से जुड़ी सूचनाएं साझा कर रहे हैं। ऐसे में यूपी एटीएस की टीम को फिलहाल उत्तराखंड भेजने की आवश्यकता नहीं रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन ‘अंतिम दौर’ में…


    Spread the love

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love