बड़ी खबर- उत्तराखंड : कॉलेज के 2 छात्र गुटों में मारपीट, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, देखें खबर..

छात्र संख्या के हिसाब से उत्तराखंड के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज में सोमवार को अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। यहां छात्रों के दो गुटों में मारपीट के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। लाठियां खाकर छात्र इधर-इधर भागते नजर आ रहे थे। यह मामला राजधानी देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज का है। जहां किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में रविवार देर रात मारपीट हो गई थी। इसकी को लेकर सोमवार को भी कॉलेज में माहौल गर्म नजर आया। यहां पुलिस फोर्स तैनात रही। सोमवार को कॉलेज खुलने के बाद दोनों गुटों के छात्र लाठी-डंडों के साथ परिसर में दिखाई दिए। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बागी व एबीवीपी गुट के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट के बाद रविवार रात को ही जब उक्त मामला थाने में पहुंचा तो विवाद शांत हो गया था।
इसी के चलते अगले दिन यानी आज सोमवार को कॉलेज खुलने के बाद सुबह से ही दोनों गुट के छात्र लाठी-डंडों के साथ कॉलेज परिसर में मौजूद नजर आए।
इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में अचानक एक पक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गुट के सदस्य को मारने के लिए दौड़ा तो विवाद और बढ़ गया।
 स्थिति को देखते हुए कॉलेज में मौजूद पुलिस कर्मियों ने लाठी भांजकर विवाद कर रहे छात्रों को वहां से हटा दिया। जिसके बाद हालात सामान्य हुए।
हालांकि डीएवी कॉलेज में अभी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैतान हैं। बता दें कि डीएवी पीजी कॉलेज में अक्सर छात्र गुटों के बीच इस तरह की मारपीट होती रहती है।

और पढ़े  बागेश्वर: फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में खलबली
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…