उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के 25 नए केस, 35 लोग ठीक होकर लौटे घर ।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 25 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 35 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 379 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 16474 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि तीन जिलों बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। उधर, अल्मोड़ा में चार, चमोली, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में एक-एक, चंपावत, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में दो-दो, देहरादून में आठ और उत्तरकाशी में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं।   प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343125 हो गई है। इनमें से 329306 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7388 लोगों की जान जा चुकी है।

और पढ़े  श्रीनगर से देहरादून कार से निकले CM: मार्ग का लिया जायजा, संगम दर्शन और शौचालय को हाईटेक बनाने के निर्देश
  • Related Posts

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…

    उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की केदारनाथ यात्रा स्थगित, 1 और 2 नवंबर को प्रस्तावित था दौरा

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की आज केदारनाथ यात्रा स्थगित हो गई है। राष्ट्रपति के निजी सचिव मृत्युंजय शर्मा की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि एक और दो…