श्रीनगर: बडगाम में 2 वाहनों की भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत, इलाका सील, एलजी और CM ने जताईं संवेदनाएं

Spread the love

 

ध्य कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार देर रात तेज रफ्तार डंपर और सूमो (यात्री वाहन) के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। हादसा वाटरवानी-बडगाम रिंग रोड पर हुआ। अधिकारियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि सूमो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव शुरू किया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

एलजी सिन्हा और सीएम उमर ने जताया शोक
हादसे को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि बडगाम में हुए दुखद सड़क हादसे में बहुमूल्य जानों के नुकसान से अत्यंत दुःखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

मुख्यमंत्री उमर ने भी बडगाम में हुए दुखद हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है, जिसमें कई लोगों की जान जाने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों के लिए तत्काल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की। जम्मू-कश्मीर सीएमओ ने एक ट्वीट जारी किया है।

और पढ़े  80वां स्वतंत्रता दिवस- लाल चौक पर आजादी का जश्न, शरीर पर तिरंगा पेंट कर पर्यटक ने शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

Spread the love
  • Related Posts

    जम्मू-श्रीनगर- काजीगुंड में ट्रक ने CRPF वाहन को मारी टक्कर, 5 जवान घायल, पुलिस जांच में जुटी

    Spread the love

    Spread the loveमंगलवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर काजीगुंड के लेवदोरा इलाके में एक ट्रक की सीआरपीएफ की बंकर गाड़ी से टक्कर हो गई,…


    Spread the love

    80वां स्वतंत्रता दिवस- लाल चौक पर आजादी का जश्न, शरीर पर तिरंगा पेंट कर पर्यटक ने शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

    Spread the love

    Spread the loveभारत 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में  देशभक्ति का एक अलग ही रंग देखने को मिला।…


    Spread the love