रामनगर: पूछड़ी में धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या,मिला खून से लथपथ शव

Spread the love

 

रामनगर के ग्राम पुछड़ी में बृहस्पतिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया कि जब एक बुजुर्ग का खून से लथपथ शव घर में खाट पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का मानना है कि बुजुर्ग की हत्या किसी धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर की गई है। हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हत्या के सभी एंगलों की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम रोशनपुर थाना भगतपुर, मुरादाबाद, यूपी निवासी 65 वर्षीय सलीम अली पुत्र शेर अली तीन साल पहले मुरादाबाद से अपनी जमीन बेचकर परिवार के साथ रामनगर के पुछड़ी आ गया था। वह रामनगर में पल्लेदारी का काम करता था। वहां यहां झोपड़ी में रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह सलीम की झोपड़ी का दरवाजा खुला हुआ था। जब लोगों ने अंदर जाकर देखा तो खून से लथपथ उसका शव खाट पर पड़ा हुआ था। यह देख आसपास रहने वाले लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि बुजुर्ग के सिर पर किसी धारदार वस्तु से वार किया गया है। बताया कि झोपड़ी में कई जगह पर खून के धब्बे मिले हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

 

पड़ोसियों से की जा रही पूछताछ
पुलिस के अुनसार, हत्या की वारदात को रात के समय अंजाम दिया गया है। सलीम की झोपड़ी के आसपास कई अन्य झोपड़ियां भी हैं लेकिन किसी को पता नहीं चला। पुलिस पड़ोस में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।

सलीम के साथ नहीं रहता था परिवार
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मुरादाबाद से रामनगर आने के बाद सलीम की पत्नी कुछ समय बाद बिहार चली गई जबकि बेटा रिजाय फौजी काॅलोनी में रहता है। सलीम घर में अकेला रहता था।

हत्या के मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से लिए गए सेंपलों को को फॉरेंसिक की टीम ने जांच के लिए भेजा है। मामले की जांच के बाद घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
– सुमित पांडेय, सीओ, रामनगर

और पढ़े  उत्तराखंड लोक महोत्सव 2026: दिल्ली में 25 अगस्त से सजेगा संस्कृति का महाकुंभ, 500 से ज्यादा कलाकार होंगे शामिल

Spread the love
  • Related Posts

    उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान

    Spread the love

    Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में गबन की जांच के लिए पीएमओ से पहुंचे अफसर, आज पहुंचेगी एसआईटी

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले के तूल पकड़ने के बाद केंद्र भी सक्रिय हो गया है। रविवार को पीएमओ की तरफ से एक बड़े अफसर…


    Spread the love