हल्द्वानी: पत्रकार दीपक अधिकारी को पीटने वाले 2 भाइयों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज, जेल भेजा

 

थाना मुखानी क्षेत्र के ऊंचापुल चौराहे के पास चीनपुर नाला पर अतिक्रमण की वीडियो बनाने पर नाराज दो भाइयों ने मंगलवार को पत्रकार दीपक अधिकारी की पिटाई करने के बाद उन्हें नाले में फेंक दिया था। इस मामले में देर रात मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों भाइयों को बुधवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। बीती सात नवंबर को भी एक अन्य पत्रकार सचिन जोशी पर हमला करने में भी इन्हीं दोनों भाइयों के खिलाफ मुखानी थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।

मीडिया कर्मी दीपक अधिकारी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया कि वह अतिक्रमण की कवरेज कर रहे थे। अचानक से मौके पर पहुंचे मुखानी के रहने वाले अनिल चौहान और अजीत चौहान ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। पीटने के बाद उन्हें हमलावरों ने कई फीट नीचे नाले में फेंक दिया। इस प्रकरण को लेकर हंगामा हुआ तो पुलिस ने तत्काल ही दोनों आरोपियों अनिल और अजीत को हिरासत में ले लिया। पत्रकार दीपक अधिकारी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मुखानी एसओ दिनेश जोशी ने बताया कि दीपक की तहरीर पर दोनों भाइयों अनिल चौहान और अजीत चौहान के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया।
एक और पत्रकार ने दर्ज कराया मुकदमा
हल्द्वानी। एक न्यूज चैनल के पत्रकार सचिन जोशी ने मुखानी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह सात नवंबर की शाम घर का सामान लेने ऊंचापुल चौराहा गए थे। वहां नाले पर अतिक्रमण कर निर्माण होता देख उसकी वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान अनिल चौहान, उसका भाई और पांच अन्य लोग आए और मोबाइल लेकर वीडियो डिलीट कर दिया। इसके बाद उन लोगों ने उसकी पिटाई भी की। रिवाल्वर से जान से मारने की धमकी दी। मुखानी एसओ दिनेश जोशी ने बताया कि सचिन की तहरीर पर अनिल चौहान, उसके भाई और चार से पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह गंभीर मामला है। सार्वजनिक स्थान पर कठोर तरीके से पत्रकार पर हमला किया गया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एक और मुकदमा इन दोनों आरोपियों पर दर्ज किया गया है।

– डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी

और पढ़े  देहरादून: नवरात्र, अष्टमी-नवमी पर घर-घर पधारीं देवियां, पूजी गईं कन्याएं, चरण पखारकर लोगों ने लिया आशीर्वाद
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    देहरादून: प्रदेश में कांग्रेस की न्याय यात्रा आज से, बदरीनाथ व गोल्ज्यू मंदिर से कांग्रेस करेगी यात्रा का आगाज

    प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों व भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस की न्याय यात्रा कल से शुरू होगी। चमोली जिले के बदरीनाथ धाम व अल्मोड़ा के गोल्ज्यू मंदिर…