देहरादून- धामी कैबिनेट के फैसले: राज्य में लागू होगी देवभूमि परिवार योजना, उपनल सहित इन 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

 

त्तराखंड में देवभूमि परिवार योजना लागू होगी। देवभूमि परिवार योजना के तहत उत्तराखंड में रह रहे परिवारों की आईडी बनेगी। प्रदेश कैबिनेट की हुई बैठक में आज यह फैसला लिया गया। इसके अलावा 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में  कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम कर्मचारियों के नियमितीकरण और वेतन के मामले में मंत्रिमंडल की उप समिति गठित होगी, जो दो महीने के भीतर देगी अपनी रिपोट सौंपेगी।

उपनल से विदेशों में भी मिलेगी नौकरी
निर्णय लिया गया कि उपनल के माध्यम से अब विदेशों में भी नौकरी मिलेगी। वहीं आपदा में मृतक आश्रितों को चार लाख के स्थान पर पांच लाख मिलेंगे। वही पक्का मकान ध्वस्त होने पर पांच लाख दिए जाएंगे।

दैनिक, संविदा और तदर्थ कर्मचारियों के मामले में मंत्रिमंडल की उप समिति गठित होगी, जो इनके नियमितीकरण को लेकर कट ऑफ डेट तय करेगी। प्रदेश में देवभूमि परिवार योजना लागू होगी। देवभूमि परिवार योजना के तहत उत्तराखंड में रह रहे परिवारों की आईडी बनेगी।

 

 

और पढ़े  दोस्ती से दुश्मनी तक: दोस्त ने बहाया हरदीप का खून...पत्नी ने मिटाए सबूत, पिस्टल से ही की हत्या
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…