हल्द्वानी- काठगोदाम को दिल्ली से जोड़ेगी वंदे भारत, सांसद भट्ट ने रेल मंत्री से की बात

 

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दूरभाष पर वार्ता कर काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के मध्य प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की है।

सांसद भट्ट ने रेल मंत्री को बताया कि काठगोदाम कुमाऊं क्षेत्र का प्रमुख रेलवे स्टेशन है जो प्रदेश के इस हिस्से का प्रवेश द्वार भी है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद देशभर से श्रद्धालुओं का आवागमन निरंतर बढ़ा है। काठगोदाम से प्रतिदिन हजारों यात्री दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों की यात्रा करते हैं लेकिन वर्तमान में चल रही ट्रेनों की समय-सारिणी यात्रियों के लिए विशेषकर सुबह के समय असुविधाजनक है।

भट्ट ने कहा कि यदि काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के मध्य दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू की जाती है, तो यात्रियों को दिल्ली प्रातःकाल पहुंचने और शाम को काठगोदाम लौटने में सुविधा मिलेगी। बताया कि काठगोदाम और लालकुआं दोनों ही स्टेशनों पर मेंटेनेंस की व्यवस्था मौजूद है इसलिए जनहित में इस सेवा का शीघ्र संचालन प्रारंभ किया जाना आवश्यक है, ताकि क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो सके।

और पढ़े  हरिद्वार: वीपीडीओ निलंबित, 26.06 लाख की अनियमित निकासी का आरोप, चार ग्राम पंचायतों से जुड़ा मामला
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…