हैवान बनी मां: 10 माह के बच्चे को जलते चूल्हे में झोंक खुद को लगाया फंदा, मायके में उठाया खाैफनाक कदम

Spread the love

त्तीसगढ़ बार्डर से सटे बभनी थाना क्षेत्र के जोबेदह गांव में गुरुवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक मां ने अपने 10 माह के दुधमुंहे बच्चे को जलते चूल्हे में डालकर उसकी जान ले ली। फिर खुद साड़ी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है।

28 वर्षीय राजपति पत्नी पतिराज निवासी ढेंगरपानी, थाना बसंतपुर (छत्तीसगढ़) बुधवार को अपने ससुराल से मायके जोबेदह गांव आई थी। रात में भोजन करने के बाद वह अपने 10 माह के बेटे के साथ कमरे में सोने चली गई। बड़ा बेटा अपने मामा के साथ दूसरे कमरे में सो गया था।

रात में जब सब सो गए, तो राजपति ने पहले अपने छोटे बेटे को जलते चूल्हे में डालकर जला दिया और फिर घर के बरामदे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन जागे और कमरे में गए तो दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए।

परिजनों में मचा कोहराम

महिला का शव फंदे से लटक रहा था, जबकि चूल्हे में बच्चे के अवशेष मिले। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मख्खन लाल ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में महिला के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आ रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। गांव में इस हृदय विदारक घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।

और पढ़े  12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- योगमय हुआ उत्तर प्रदेश, राज्यपाल ने राजभवन, CM योगी ने झांसी में किया अभ्यास

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला- जानिए क्या लिखा FIR में?, राममंदिर चढ़ावा चोरी के नौ आरोपी, जिसका नाम अज्ञात में वो कौन

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर में चढ़ावे के मामले में एफआईआर संख्या 0090/2026 25 जून को दर्ज की गई है। इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दर्ज एफआईआर के बाद बड़ा घटनाक्रम आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा…


    Spread the love