श्रीनगर गढ़वाल- दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद अलर्ट पुलिस प्रशासन, फ्लैग मार्च निकाला, सीमाओं पर बढ़ाई गई चौकसी

Spread the love

 

दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद से सभी जगह अलर्ट है। श्रीनगर गढ़वाल में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। नगर के विभिन्न मार्गों से निकला गया मार्च। दिल्ली में हुए धमाकों के बाद पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी रखा है।

अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन ने सभी जिलों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं। गढ़वाल और कुमाऊं रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने अन्य दिशा निर्देश भी दिए।

एडीजी कानून व्यवस्था ने बताया कि धमाकों के बाद पुलिस लगातार उत्तर प्रदेश एटीएस और दिल्ली पुलिस के संपर्क में है। इसके साथ ही अन्य सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ भी समन्वय बनाया जा रहा है। हिमाचल बॉर्डर और सहारनपुर बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। इन राज्यों के अधिकारियों से हर घंटे जानकारी साझा की जा रही है। इसके साथ ही नेपाल सीमा पर भी एसएसबी के साथ समन्वय बनाया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  टिहरी: लोक गायक पवन सेमवाल सहित दो को हुई जेल, वाहन में आगजनी और अभद्रता का आरोप
  • Related Posts

    उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान

    Spread the love

    Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में गबन की जांच के लिए पीएमओ से पहुंचे अफसर, आज पहुंचेगी एसआईटी

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले के तूल पकड़ने के बाद केंद्र भी सक्रिय हो गया है। रविवार को पीएमओ की तरफ से एक बड़े अफसर…


    Spread the love