इधर शादियों का सीजन शुरू उधर महंगा हुआ टमाटर…आलू के भी दाम बढ़ने से बिगड़ा रसोई का बजट

Spread the love

 

शादियों का सीजन शुरू होते ही टमाटर के दाम में भी तेजी आई है। दो दिन में ही टमाटर 20 रुपये तक महंगा हुआ है। इसके साथ ही आलू के दाम में भी पांच रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे लोगों का रसोई का बजट बिगड़ गया है। राजधानी दून में सहालग शुरू होते ही सब्जियों की मांग बढ़ी है।

इसके चलते दो दिन पहले 30 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा टमाटर 50 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गया है। वहीं, आलू भी 20 रुपये से बढ़कर 25 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गया है। व्यापारी तसलीम अहमद ने बताया कि शादी में मांग बढ़ने से टमाटर के दाम बढ़े हैं।

इसके अलावा आलू की फसल देरी से आने से इसके दामों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, भिंडी 60 रुपये, करेला 60 रुपये, मटर 120 रुपये किलो बिक रही है। इससे महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 महिलाओं समेत छह आरोपी गिरफ्तार, निसंतान दंपतियों को बेचते थे
  • Related Posts

    उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान

    Spread the love

    Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में गबन की जांच के लिए पीएमओ से पहुंचे अफसर, आज पहुंचेगी एसआईटी

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले के तूल पकड़ने के बाद केंद्र भी सक्रिय हो गया है। रविवार को पीएमओ की तरफ से एक बड़े अफसर…


    Spread the love