हल्द्वानी- सुरक्षा का दिखावा या लापरवाही? इन आठ जगहों पर क्यों नहीं दिखी पुलिस, देखिये…

 

दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद जिले भर के रेलवे स्टेशन, बसअड्डे पर पुलिस और जीआरपी ने तलाशी अभियान चलाया। दिल्ली से लौटने वाली बस और ट्रेनों में भी जांच की गई। पर रात होते ही पुलिस साइलेंट मोड पर आ गई। मंगलवार रात दस बजे बाद दस जगहों में से केवल दो पर पुलिस सक्रिय नजर आई। मंगलवार सुबह काठगोदाम और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थानाध्यक्ष कमल कोरंगा और आरपीएफ निरीक्षक तरुण वर्मा ने डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ते के साथ प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम, वाहन पार्किंग क्षेत्र में चेकिंग की गई। शहर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर खड़े छह से अधिक चारपहिया वाहनों को भी चिह्नित किया।

हाई अलर्ट के चलते सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर कार्रवाई की जाएगी। वह स्वयं रात में पुलिस कर्मियों के ड्यूटी स्थलों पर जाकर चेक करेंगे।

 

मनोज कत्याल, एसपी सिटी

 

दस स्थानों में से दो जगह सक्रिय थी पुलिस

  • रात 10:03 बजे ताज चौराहा पर पुलिस कर्मी तैनात नहीं थे।
  • रात 10:05 बजे काठगोदाम में नरीमन तिराहे के पास पुलिस कर्मी कार की तलाशी लेता नजर आया।
  • रात 10:09 बजे ट्रांसपोर्ट नगर मंडी बाइपास तिराहे पर पुलिस तैनात नहीं थी।
  • रात 10:12 बजे मंडी चौकी के पास चौराहे पर पुलिस तैनात नहीं थी।
  • रात 10:17 बजे देवलचौड़ चौराहा पर कोई पुलिस कर्मी तैनात नहीं था।
  • रात 10:21 बजे एचएन इंटर कॉलेज के पास रामपुर रोड चुंगी तिराहे पर पुलिस तैनात नहीं थी।
  • रात 10:25 बजे जेल रोड चौराहे पर पुलिस तैनात नहीं थी।
  • रात 10:27 बजे कालाढूंगी रोड चौराहे पर पुलिस तैनात नहीं थी।
  • रात 10:35 बजे तिकोनिया चौराहे पर पुलिस मुस्तैद दिखाई दी। हर आने जाने वालों की चेकिंग की जा रही थी।
  • रात 10:43 बजे मुखानी चौराहे पर पुलिस कर्मी नदारद रहे।
और पढ़े  निठारी कांड: आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, कुछ दिन से हरिद्वार में चाय की दुकान चला रहा था
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…