अयोध्या- मरीज के हाथ-पैर बेड से बांधे, शुगर के पेशेंट को डॉक्टरों ने समझा मनोरागी..तोड़ा दम

Spread the love

 

योध्या में जिला अस्पताल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भर्ती मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी पहचान बीकापुर के सराय भनौली निवासी शालिग राम (51) के रूप में हुई। मृतक मरीज के घर वालों ने बताया कि शालिग राम बावर्ची का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। वह हाई शुगर के मरीज थे। उन्हें अयोध्या धाम के श्रीराम अस्पताल से रेफर कर जिला अस्पताल में मनो रोगी के रूप में भर्ती कर लिया गया था।

जबकि वह मनो रोगी नहीं हाई शुगर के मरीज थे। उनके सामने खाना भी रखा हुआ था। लेकिन, हाथ पैर बंधा होने कारण खाना भी नहीं खाया। उनकी मौत हो गई। जब इसकी सूचना घर वालों को मिली तो कोहराम मच गया।

जिला अस्पताल की लापरवाही का ये आलम रहा कि उनका सही इलाज करने की बजाय हाथ पैर बांध कर एक ऐसे वार्ड में रख दिया गया जो निषप्रायोज्य था, जहां पर कोई मरीज भर्ती नहीं था, उनके सामने खाना तो रख दिया गया लेकिन हाथ बांध दिए गए, भूख लगने पर भी आखिर वह खाना कैसे खाते, भूखे पेट थाली को निहारते रहे और फिर दम तोड़ दिया।


Spread the love
और पढ़े  UP: अब प्रदेश में बेसमेंट में नहीं चल सकेंगे कोचिंग सेंटर और नर्सिंग होम, हर हाल में पूरे करने होंगे मानक
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दर्ज एफआईआर के बाद बड़ा घटनाक्रम आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा…


    Spread the love

    Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, दो की मौत और एक घायल, ताजिया देखकर लौट रहे थे, झांसी रेफर

    Spread the love

    Spread the loveउरई जिले के कोटरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौरंग भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया।…


    Spread the love