राष्ट्रपति मुर्मू 20 नवंबर को आएंगी छत्तीसगढ़, अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगी शामिल

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित है। इस दौरान वे अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगी। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।

राष्ट्रपति के दौरे से पहले 11 नवंबर को शाम 4 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव विकास शील करेंगे। इसमें सभी प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित जिलों के कलेक्टर-एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे।

राष्ट्रपति के प्रवास की तैयारियों की समीक्षा
मुख्य सचिव ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रपति का दौरा सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण रहे। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वच्छता, आवागमन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की जाएगी।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति मुर्मू अपने प्रवास के दौरान सरगुजा संभाग के कई कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी। प्रशासनिक अमले को सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि राष्ट्रपति के आगमन पर किसी प्रकार की चूक न हो।

और पढ़े  छत्तीसगढ़ के 26 साल: CM साय ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां, कहा- विकास से विकसित भारत का संकल्प
  • Related Posts

    सीजी: कोयला राज्य मंत्री सतीश की मौजूदगी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग से सम्मान

    भारत सरकार के कोयला मंत्रालय की ओर से रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में वित्त वर्ष 2024-25 के मूल्यांकन…

    छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मियों के लिए बीमा योजना का प्रारूप तैयार, मांगे सुझाव

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यह पहल राज्य में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने…