पहले बनीं मां फिर किया वोट:- प्रसव के कुछ देर बाद नवजात के साथ सोनी पहुंचीं मतदान केंद्र, निभाया अपना फर्ज

Spread the love

 

बिहार में दूसरे चरण के लिए आज मतदान जारी है। इस बीच मतदान को लेकर जागरूकता की मिसाल पेश करने वाला चित्र सामने आया है। गयाजी जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के कुरी सराय गांव में स्थित मध्य विद्यालय कुरी सराय बूथ पर एक महिला मतदाता ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

 

नवजात शिशु को लेकर वोट करने पहुची सोनी
बताया गया कि बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के कुरी सराय गांव के रहने वाले सुनील मांझी की 25 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी बीती रात ही बेलागंज के सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन लोकतांत्रिक अधिकार निभाने के जज़्बे के साथ वह सुबह एंबुलेंस से अपने नवजात शिशु को लेकर मतदान केंद्र पहुंची और मतदान किया।

 

मिसाल बनी सोनी
मतदान कर्मियों और वहां मौजूद लोगों ने महिला के इस साहस और जागरूकता की सराहना की। सभी ने कहा कि यह दृश्य लोकतंत्र की सुंदरता और नागरिक जिम्मेदारी का सबसे प्रेरक उदाहरण है। बेलागंज में महिला मतदाता की यह कहानी अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। जो दिखाती है कि लोकतंत्र का असली उत्सव जनभागीदारी से ही जीवंत होता है।

बच्चे के भविष्य की सोच को लेकर किया मतदान 
प्रसूता सोनी कुमारी ने बताया कि सोमवार की शाम 7 बजे बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे को जन्म दी है। सुबह हुई तो मतदान करने को लेकर वह अपनी इच्छा अस्पताल कर्मियों को बताया।बताया कि विकास के लिए सरकार चुनना है तो मतदान करने आ गए।बच्चे का भविष्य की सोच के साथ वह मतदान की है।

और पढ़े  Bihar- 'अस्पताल ने शव छिपा लिए'- मुजफ्फरपुर में आग के बाद मरीजों के परिजनों का आरोप, क्या बोले DM?

स्वास्थ्यकर्मी अजीत कुमार ने बताया कि कुरीसराय मतदान केंद्र पर महिला को लाया गया है।महिला को मतदान कराने के लिए लाई गई है। महिला ने अस्पताल कर्मियों को बताया कि इसे वोट देने जाना है जिसके बाद लाया गया है।वापस अस्पताल ले जाया जा रहा है ।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: BJP विधायक राजू सिंह की जाएगी सदस्यता? जानें कितने साल की हो सकती है सजा, पढ़ें मामला…

    Spread the love

    Spread the loveनीतीश कुमार सरकार में भारतीय जनता पार्टी कोटे से पर्यटन मंत्री रहे राजू सिंह को दिल्ली की एक अदालत ने हिरासत में लेने का आदेश दिया है। 2019…


    Spread the love

    Bihar: BJP ने विधान परिषद के चार प्रत्याशियों का नाम घोषित किया, सूची में पवन सिंह भी

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा टिकट को ठुकराने वाले भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह को आखिरकार राजनीति का कंफर्म टिकट मिल गया। शुक्रवार को…


    Spread the love