अयोध्या: भूमि पूजन, प्राण प्रतिष्ठा और राम मंदिर की पूर्णता की घोषणा करेंगे PM मोदी, अयोध्या से है विशेष स्नेह

Spread the love

 

 

श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के ऐतिहासिक पड़ावों में एक और स्वर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। भूमिपूजन और प्राण प्रतिष्ठा जैसे युगांतकारी क्षणों के साक्षी रहने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की पूर्णता की घोषणा करने अयोध्या आ रहे हैं। यह अवसर केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के सांस्कृतिक स्वाभिमान की परिणति के रूप में देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी का अयोध्या से गहरा नाता है। रामलला की नगरी उनके नेतृत्व में न केवल मंदिर निर्माण की गाथा लिख रही है, बल्कि नवीन अयोध्या के पुनर्जागरण की मिसाल भी बन रही है। मोदी प्रधानमंत्री रहते हुए अब तक चार बार अयोध्या आ चुके हैं और यह उनकी पांचवीं यात्रा होगी।

2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 2020 में भूमिपूजन, फिर 2024 में प्राण प्रतिष्ठा समारोह और अब 2025 में पूर्णता की घोषणा, यह क्रम मानो मोदी और अयोध्या के बीच आस्था का संवाद बन गया है। महंत विवेक आचारी कहते हैं कि अब जब प्रधानमंत्री ‘पूर्णता’ की घोषणा करेंगे तो यह न केवल राम मंदिर के निर्माण का समापन होगा, बल्कि आस्था, विकास और राष्ट्रीय गौरव का शंखनाद भी होगा।

राम दरबार की आरती करेंगे पीएम
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में ध्वजारोहण समारोह की रूपरेखा व ध्वज की डिजाइन को अंतिम रूप दे दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे। वह रामलला समेत राम दरबार के दर्शन कर आरती उतारेंगे।


Spread the love
और पढ़े  परीक्षा केंद्रों में मिली पेपर लीक गिरोह की हिस्सेदारी, STF जांच में खुलासा, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क
  • Related Posts

    UP में चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त-योगी बोले- सभी जिलों में डीएम गोदामों का कराएं सत्यापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समीक्षा की। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है…


    Spread the love

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love