दिल्ली लाल किला विस्फोट: दिल्ली में जिस Hyundai i20 कार में ब्लास्ट हुआ, उसे लेकर बड़ा खुलासा..

Spread the love

पुरानी दिल्ली स्थित लाल किले के पास सोमवार शाम चलती कार में एक जोरदार धमाका हुआ। यह धमाका इतना जबर्दस्त था कि इसकी चपेट में आए लोगों के हाथ, फेफड़े, सिर शरीर से अलग होकर हवा में उछल गए। कई गाड़ियों में आग लग गई। अब पुलिस इसकी हर पहलू से जांच कर रही है, जिसमें आतंकी साजिश के पहलू से जांच शामिल है। धमाके के कोई तीन घंटे बाद इससे जुड़े कुछ नए खुलासे हुए।

धमाका किसमें हुआ?
यह धमाका Hyundai i20 कार में हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस कार के अंदर तीन लोग बैठे थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी धमाके के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में i20 कार का जिक्र किया। उन्होंने यह भी बताया कि हर पहलू से इस मामले की जांच की जा रही है।

कार किसकी थी, धमाका कैसे हुआ? 
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कार बेहद धीमी गति से चल रही थी। शाम 6:52 बजे इसमें धमाका हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में यह जानकारी सामने आई कि यह कार किसी नदीम खान के नाम पर रजिस्टर्ड थी और इस पर हरियाणा की नंबर प्लेट लगी थी। बाद में यह खुलासा हुआ कि यह दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को मोहम्मद सलमान को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, सलमान से उस कार के बारे में पूछताछ की जा रही है जिसमें धमाका हुआ था। उसने यह कार ओखला निवासी देवेंद्र को बेची थी, जिसने बाद में इसे अंबाला के एक व्यक्ति को बेच दिया। फिलहाल पुलिस वाहन के अंतिम खरीदार और उससे जुड़े सभी लोगों की पहचान व ठिकाने का पता लगाने में जुटी है।

और पढ़े  दिल्ली में फिर सनसनी: कल्याणपुरी में झगड़े के बाद चाकूबाजी, 22 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या

यह धमाका असाधारण क्यों है?
इस बारे पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों को जब अस्पताल पहुंचया गया, तब यह पाया गया कि उनके शरीर पर किसी पैलेट या पंचर होने के निशान नहीं थे। अगर मामला बम धमाके का हो, तो ऐसा पाया जाना असाधारण है। इसी वजह से हर पहलू से इसकी जांच की जा रही है। धमाका इतना तेज था कि चार किलोमीटर दूर आईटीओ तक इसकी आवाज सुनी गई। यह भी असाधारण है।

धमाके के बाद क्या हुआ?
धमाके के बाद तुरंत एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। आग को शाम 7:29 बजे काबू पा लिया गया। कम से कम छह कारों, दो ई-रिक्शा और एक ऑटो रिक्शा आग की चपेट में आ गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जानकारी मिलते ही तुरंत 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं।


Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी का धरना: जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, यहां से नहीं हिलेंगे

    Spread the love

    Spread the loveपेपर लीक के खिलाफ हुए छात्रों के प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष…


    Spread the love

    भारत-जापान रक्षा संबंधों को नई गति, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की अहम द्विपक्षीय वार्ता

    Spread the love

    Spread the loveभारत और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए अपने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया है।…


    Spread the love