Job 2025: शानदार मौका महिलाओं के लिए! इस राज्य में आंगनवाड़ी की ढेरों नौकरियां, 12वीं पास हैं तो अभी करें आवेदन

Spread the love

त्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों हापुड़, अमरोहा, प्रतापगढ़, ललितपुर और सिद्धार्थनगर में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के कुल 105 रिक्त पदों पर मानदेय आधारित भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन भर्तियों के लिए आवेदन विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि जिले के अनुसार 20 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक निर्धारित की गई है।

 

हापुड़ में कुल 43 पदों भर्ती

हापुड़ जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2025 के तहत कुल 43 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन 4 नवंबर 2025 से 20 नवंबर 2025 तक विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in  पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 43 पदों को भरा जाएगा। चयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्री को 4500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

परियोजना का नाम रिक्त पदों की संख्या
हापुड़ परियोजना 13
गढ़मुक्तेश्वर परियोजना 13
सिम्भावली परियोजना 8
धौलाना परियोजना 9
कुल 43

 

12 पदों पर भर्ती

जनपद अमरोहा में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के कुल 12 रिक्त पदों पर मानदेय आधारित भर्ती निकली है। ये पद अमरोहा शहर, अमरोहा देहात, गंगेश्वरी, गजरौला, हसनपुर, धनौरा और जोया परियोजनाओं में उपलब्ध हैं। पात्र महिला अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 है।

 

प्रतापगढ़ में 15 रिक्तियां

प्रतापगढ़ में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के कुल 15 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती मानदेय आधारित है और केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। आवेदन 6 नवंबर 2025 से 28 नवंबर 2025 तक विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं। 

और पढ़े  मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, खंद्रावली पुलिस चौकी के पास आज तड़के एनकाउंटर,दरोगा भी घायल

 

ललितपुर में 22 पदों पर होगी भर्ती

ललितपुर में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के कुल 22 रिक्त पदों पर मानदेय आधारित भर्ती निकली है। यह भर्ती जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित बाल विकास परियोजनाओं के लिए की जा रही है। पात्र महिला उम्मीदवार विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 रात 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

 

सिद्धार्थनगर में 13 रिक्तियां

सिद्धार्थनगर में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के कुल 13 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती जनपद के जोगिया, डुमरियागंज, नौगढ़, शहर (नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर), बांसी, शोहरतगढ़ और उसका बाजार विकास खंडों में संचालित बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत की जा रही है।

पात्र महिला उम्मीदवार विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 13 पदों को भरा जाएगा।

जरूरी योग्यता

इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं पास) है और उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार उसी ग्राम सभा की निवासी होनी चाहिए जहां पद रिक्त है। विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र जैसे मृत्यु प्रमाणपत्र, न्यायालय का आदेश या निवास-आय प्रमाणपत्र निर्धारित अधिकारी द्वारा जारी होना अनिवार्य है।

Spread the love
  • Related Posts

    Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, दो की मौत और एक घायल, ताजिया देखकर लौट रहे थे, झांसी रेफर

    Spread the love

    Spread the loveउरई जिले के कोटरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौरंग भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया।…


    Spread the love

    BJP की नई टीम में चौंकाने वाले नाम, दलबदलुओं को इनाम, समझौता और संतुलन से 27 साधने का प्रयास

    Spread the love

    Spread the loveलंबी प्रतीक्षा, अनगिनत अटकलों और लखनऊ से दिल्ली तक कई दौर की बैठकों के बाद घोषित टीम पर प्रभावशाली नेताओं के सामंजस्य, समझौते और संतुलन की स्पष्ट छाया…


    Spread the love