देहरादून: उच्च शिक्षा में अब AI सहित कुछ अन्य विषय पाठ्यक्रम में होंगे शामिल, विभाग ने किया रोडमैप तैयार

 

उच्च शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित कुछ अन्य विषय पाठ्यक्रम में शामिल किए जाएंगे। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर विभाग की ओर से इसके लिए रोडमैप तैयार किया गया है।उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एआई समय की जरूरत है।

स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में भविष्य के लिए एआई कई लाभ प्रदान करता है। संयुक्त निदेशक आनंद सिंह उनियाल के मुताबिक महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को इसकी बेसिक जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा भारतीय ज्ञान प्रणाली के तहत दर्शन, विज्ञान, गणित कला, साहित्य और आयुर्वेद जैसे विभिन्न विषयों को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

 

जिसका उद्देश्य छात्रों को नैतिक और समग्र शिक्षा प्रदान करना है। आयुर्वेद को पाठ्यक्रम में शामिल कर छात्रों को प्राथमिक इलाज खान-पान, रहन-सहन आदि के बारे में बताया जाएगा। आयुर्वेद न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान केंद्रित करता है।

 

हर जिले में वर्चुअल लैब की तैयारी

उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक उच्च शिक्षण संस्थानों का अकादमिक एवं शैक्षणिक वातावरण उत्कृष्ट बनाने के लिए हर जिले के एक महाविद्यालय में वर्चुअल लैब स्थापित की जाएगी।

प्रस्तावित योजनाओं का प्रारूप किया तैयार

देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य गठन के पिछले 25 साल में प्राप्त उपलबि्धयों के साथ ही अगले 25 साल में प्रस्तावित योजनाओं का प्रारूप तैयार किया है। जिसमें इस दौरान किए जाने वाले कार्यों का उल्लेख किया गया है।

 

उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में नए विषय शामिल करने के लिए विश्वविद्यालयों को कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा गया है। समय की मांग के अनुरूप विषयों को शामिल किया जाएगा। -डॉ. रंजीत सिन्हा, उच्च शिक्षा सचिव

और पढ़े  देहरादून- वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान: उत्तराखंड में कांग्रेस की तैयारी, 27 संगठनात्मक जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    देहरादून: प्रदेश में कांग्रेस की न्याय यात्रा आज से, बदरीनाथ व गोल्ज्यू मंदिर से कांग्रेस करेगी यात्रा का आगाज

    प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों व भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस की न्याय यात्रा कल से शुरू होगी। चमोली जिले के बदरीनाथ धाम व अल्मोड़ा के गोल्ज्यू मंदिर…