देहरादून: नन्हीं सी काजल ने लगाई मोदी जी-मोदी जी कहकर आवाज, तो मिलने पहुंच गए PM, पूछा ये सवाल

राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से विकासात्मक प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदर्शन का अवलोकर कर रहे थे। तभी एक बच्ची ने मोदी जी-मोदी जी कहकर आवाज लगाई। उन्होंने बच्चों से पूछा, मैं कौन हूं।

पीएम मोदी प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे थे, इसी दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में गांधी ग्राम आंगनबाड़ी केंद्र की नन्हीं बच्ची काजल ने मोदी जी-मोदी जी कह कर प्रधानमंत्री को आवाज दी। बच्चों की आवाज सुन पीएम प्रदर्शनी के स्टॉल पर पहुंच गए। उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से पूछा मैं कौन हूं।

बच्चे बोले मोदी जी। काजल ने पीएम मोदी को गुलाब भेंट किया। आंगनबाड़ी केंद्र की हेल्पर शिखा कहती है कि हमारा सौभाग्य है कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री ने बच्चों से पूछा आप क्या करते हैं, बच्चों ने बताया ड्राईंग बनाते हैं।

और पढ़े  देहरादून: सॉफ्टवेयर अपडेट के नाम पर भेजा लिंक खोला, बैंक खाते से उड़ गए 1.11 लाख रुपये, सावधानी आपके लिए जरूरी
  • Related Posts

    हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर

    शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में शुक्रवार देर रात एक युवक को मारने आए हमलावर ने गोली चला दी। गोली युवक के साथ रह रही युवती के बाजू में जा…

    देहरादून: महिला ने गीत गाकर जताया PM मोदी का आभार, सीएम धामी बोले-हर शब्द में विश्वास, हर सुर में अपनापन

    देहरादून में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गीत के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। गीत में महिलाओं ने प्रधानमंत्री के प्रति अपने विश्वास और…