PM Modi: ‘मेरा उत्तराखंड से गहरा लगाव’, पीएम बोले- हर वर्ष यहां आते हैं लाखों श्रद्धालु

Spread the love

 

 

त्तराखंड अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है।राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पहुंचे। प्रधानमंत्री ने एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। पीएम मोदी नेे गढ़वाली में अपना संबोधन शुरू कर लोगों में जोश भरा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ीं हैं।

 

जहां चाह वहां राह है- पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि ‘जहां चाह वहां राह’। हमें पता होगा कि हमारा लक्ष्य क्या है तो निश्चित ही हम आगे बढ़ेंगे। उत्तराखंड ने इसे साबित कर दिखाया है। यहां आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की मांग बढ़ी है। यहां हर विधानसभ में योग केंद्र, होम स्टे, एक कंप्लीट पैकेज यहां बनने चाहिए।

प्रधानमंत्री बीच-बीच में गढ़वाली में कर रहे संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में बीच-बीच में बार-बार गढ़वाली में संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल से जुड़े  प्रोजेक्ट यहां विकास की यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। उत्तराखंड सरकार अब सेब व कीवी के किसानों को डिजिटल अनुदान देना शुरू कर रही है। कहा कि उत्तराखंड आध्यात्मिक जीवन की धड़कन है।

उत्तराखंड की विकास की यात्रा अदभुत

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड का हर गांव वैक्सीन के दायरे में आ गया है। प्रदेश की विकास की ये यात्रा अदभुत है। ये बदलाव सबको साथ लेकर चलने, हर उत्तराखंडी के संकल्प का नतीजा है। कहा कि 2047 मा भारत तै विकसित देशों की लेन मा ल्ल्याण को मेरु उत्तराखंड मेरू देवभूमि पूरी तरह से तैयार छः।

प्रदर्शनी में उत्तराखंड की सफलता की गाथा: पीएम मोदी

रजत जयंती पर लगाई गई खास प्रदर्शनी को देखने के लिए पीएम मोदी ने सभी से अपील की। कहा कि इसमें उत्तराखंड की सफलता की गाथा है। 25 साल पहले बजट सिर्फ 4000 करोड़ रुपए था। आज ये बढ़कर एक लाख करोड़ को पार कर चुका है। बिजली उत्पादन 4 गुना ज्यादा हो गया। सड़कों की लंबाई 2 गुनी हो गई। 6 माह में 4000 यात्री हवाई जहाज से आते थे आज एक दिन में 4000 से ज्यादा आते हैं। आज 10 मेडिकल कॉलेज हैं।

और पढ़े  हल्द्वानी के बैंक खाते से देशभर में साइबर ठगी: पंजाब से केरल तक फैला नेटवर्क, पुलिस ने उजागर किया म्यूल अकाउंट

मेरा उत्तराखंड से गहरा लगाव है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा उत्तराखंड से कितना गहरा लगाव है, आप सब जानते हैं। जब मैं यहां आता था तो लोगों की लगन, ललक मुझे प्रेरित करती थी। उसने मुझे सही मायनों में उत्तराखंड की सामर्थ्य से परिचित कराया। ये दशक उत्तराखंड का केवल वाक्य नहीं था, मुझे आप सब पर पूरा भरोसा था। ये उत्तराखंड के उत्कर्ष का कालखंड है। जब उत्तराखंड नया बना था तब चुनौतियां कम नहीं थी। संसाधन सीमित थे, बजट नहीं होता था। ज्यादातर जरूरत केंद्र की मदद से पूरी होती थी। आज तस्वीर बदल चुकी है।


Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love